📅 Monday, 26 October 2026 | 11:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,131.49 ▲ +7.66 (+0.01%) • निफ्टी 50: 22,592.55 ▼ -7.45 (-0.03%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹201,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्य प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों के साथ हूं, शराब खोरी के शिकार हो गए बेटों के लिए भी चिंतित हूं, उनकी इज्जत एवं जान पर खेलकर हम राजस्व कमा रहे हैं इस पर शर्मिदा भी हूं : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

📅 02 April 2022, 01:42 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों के साथ हूं, शराब खोरी के शिकार हो गए बेटों के लिए भी चिंतित हूं, उनकी इज्जत एवं जान पर खेलकर हम राजस्व कमा रहे हैं इस पर शर्मिदा भी हूं : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती
मध्य प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों के साथ हूं, शराब खोरी के शिकार हो गए बेटों के लिए भी चिंतित हूं, उनकी इज्जत एवं जान पर खेलकर हम राजस्व कमा रहे हैं इस पर शर्मिदा भी हूं : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

भोपाल : मध्य प्रदेश में शराबबंदी की पक्षधर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायर ब्रॉड नेता उमा भारती (Uma Bharti) ने शराब नीति को लोगों को ज्यादा शराब पिलाने वाली बताया है। उन्होंने सरकार की नई शराब नीति को लेकर राज्य की शिवराज सिंह चौहान की सरकार को आड़े हाथों लिया है.

चैत्र नवरात्र से पहले उमा भारती ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा है, कल से चैत्र की नवरात्रि है यह नौ दिन नारी शक्ति की पूजा का पर्व है. राज्य में नई शराब नीति का हवाला देते हुए उमा भारती ने लिखा आज हमने मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू की है. इसमें लोगों को ज्यादा शराब कैसे पिलाई जा सके. अहातों में ज्यादा शराब कैसे परोसी जा सके. इस व्यवस्था को निश्चित किया है. मध्यप्रदेश में जिसका सर्वत्र नारी शक्ति द्वारा विरोध हो रहा है.

भाजपा द्वारा अन्य राज्यों में शराब नीतियों के खिलाफ उठाई जा रही आवाज का जिक्र करते हुए लिखा छत्तीसगढ़ एवं दिल्ली की भाजपा की राज्य की इकाइयां इसी प्रकार की शराब की नीति के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं. उन्होने आगे कहा मैं मध्य प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों के साथ हूं, शराब खोरी के शिकार हो गए बेटों के लिए भी चिंतित हूं, उनकी इज्जत एवं जान पर खेलकर हम राजस्व कमा रहे हैं इस पर शर्मिदा भी हूं. ज्ञात हो कि उमा भारती भोपाल में शराब बंदी का पक्ष लेते हुए राजधानी की एक शराब दुकान पर पत्थर भी चला चुकी हैं. अब शराब की नई नीति ने कई और सवाल खड़े कर दिए हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें