📅 Wednesday, 04 November 2026 | 12:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,900 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्य प्रदेश में 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर अवकाश घोषित

📅 06 April 2023, 01:35 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश में 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर अवकाश घोषित
मध्य प्रदेश में 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर अवकाश घोषित

भोपाल :

महाराणा प्रताप की जयंती 22 मई 2023 को (Maharana Pratap Jayanti) के अवसर पर मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में इस बार सार्वजनिक अवकाश (holiday) रहेगा. सरकार ने सामान्य अवकाश घोषित किया। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. पिछले साल महाराणा प्रताप की जयंती पर सरकार ने ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की थी, लेकिन इस साल अवकाश घोषित किया है.

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है, कि राज्य शासन द्वारा इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना, दिनांक 19 दिसंबर 2022 में आशिंक संशोधन करते हुए, 22 मई 2023 को महाराणा प्रताप की जयंती पर पूर्व घोषित ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर संपूर्ण मध्य प्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित किया जाता है.

आपको बता दें कि 5 जनवरी को सीएम हाउस में क्षत्रिय समागम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप जयंती पर अवकाश घोषित करने की घोषणा की थी. चूंकि 19 दिसंबर 2022 को जारी हुई अधिसूचना के अनुसार 22 मई 2023 को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया था, जिसे अब सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें