मध्यप्रदेश के कर्मचारी देश में सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों की श्रेणी में आते : मुख्यमंत्री चौहान
मध्य प्रदेश कर्मचारियों को वित्तीय कठिनाइयां नहीं होने दी जाएंगी
भोपाल :
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार (state government) ने कर्मचारी हितैषी निर्णय लिए हैं। कर्मचारियों को वित्तीय कठिनाइयां नहीं होने दी जाएंगी। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता धीरे-धीरे बढ़ाकर केंद्र के समान 42 प्रतिशत कर दिया है। यह महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से तीन किश्त में दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी मेरे लिए कर्मयोगी हैं। प्रदेश के विकास में कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक है। मध्यप्रदेश के कर्मचारी देश में सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों की श्रेणी में आते हैं। प्रदेश की विकास यात्रा छोटी नहीं है। प्रदेश ने धीरे-धीरे हर क्षेत्र में विकास में नई ऊँचाइयों को छू लिया है। जनता का दुख-दर्द दूर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई जन-कल्याणकारी योजनाएँ बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री का कर्मचारी संगठनों ने पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को कर्मचारी संगठनों की ओर से ज्ञापन भी सौंपे गए।
मुख्यमंत्री चौहान शनिवार शाम को अपने निवास पर केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने के लिए आभार व्यक्त करने आए कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अध्यक्ष राज्य कर्मचारी कल्याण समिति रमेश शर्मा, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
वहीं इंदौर नगर पालिक निगम के कर्मचारी नेता प्रवीण तिवारी, रजनीश शर्मा और अनिल यादव ने कर्मचारियों को मिलने वाले मंहगाई भत्ते पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा स्वागत किया वहीं सातवा वेतनमान, स्थाईकरण सहित दैनिक वेतनभोगियों के नियमितिकरण की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन अभी तक लाभ दिया जा रहा हैं. प्रदेश के मुख्या से मांग की है कि इस ओर भी शीघ्र ध्यान केंद्रित करते हुए हमारी मांगे मंजूर करते हुए मंहगाई के दौर में राहत प्रदान करें.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी