Bhopal News : भोपाल के सभी 472 गांव ODF+: देश के टॉप-10 जिलों में चौथे नंबर पर
भोपाल :
स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) की ओडीएफ प्लस मॉडल कैटेगरी में भोपाल को फाइव स्टार रेटिंग मिली है। देश के टॉप-10 जिलों में भोपाल चौथे नम्बर पर रहा है। भोपाल के सभी 472 गांव ओडीएफ प्लस ODF+ हुए हैं। खुले में शौचमुक्त होने पर यह रेंटिंग मिली है। एमपी में भोपाल पहले नंबर पर रहा है। इसी के तहत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण दो की प्रगति को सुनिश्चित करने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 आयोजित किया गया था, जिसके तहत रैंकिंग सोमवार को जारी की गई है।
ये है टॉप 10 रैकिंग
पिछले साल 272 गांव हुए थे ओडीएफ प्लस घोषित
पिछले साल स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले के 272 गांव ओडीएफ प्लस घोषित किए गए थे, लेकिन इस बार पूरे 472 गांव को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है। जिला पंचायत के लोक सूचना अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए व्यापक स्तर पर शौचालयों का निर्माण, सेग्रीगेशन शेड, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए वाहनों का उपयोग आदि कार्य किए गए हैं। इससे ग्राम पंचायतों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। वहीं यहां रहने वाले बेरोजगारों को भी रोजगार मिल रहा है।
एक नजर में स्वच्छता के इंतजाम
जिला पंचायत भोपाल को स्वच्छ सर्वे (ग्रामीण) के तहत देशभर में पांच स्टार रेटिंग मिली है और सभी 472 गांव ओडीएफ प्लस घोषित किए गए हैं। वहीं देश के दस प्रमुख जिलों में भोपाल जिला पंचायत को स्थान मिला है। इसमें जिला पंचायत के सभी अधिकारियों के साथ ही स्वसहायता समूह और ग्रामीणों का बड़ा योगदान है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी