📅 Wednesday, 21 October 2026 | 08:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,852.90 ▼ -876.40 (-1.17%) • निफ्टी 50: 22,888.95 ▼ -257.25 (-1.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,970 • 🥈 चांदी (1kg): ₹213,000 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
भोपाल

कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ाने की घोषणा : विनियमित कर्मचारी नाराज

📅 24 June 2023, 01:13 AM • ✍️ Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ाने की घोषणा : विनियमित कर्मचारी नाराज
कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ाने की घोषणा : विनियमित कर्मचारी नाराज

भोपाल : 

  • मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कल 23 जुन 2023 को घोषणा की है कि राज्य के कर्मचारियों का महँगाई भत्ता 4% बढ़ाया जाएगा. अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4% महँगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त किया जाएगा. मुख्यमंत्री श्री चौहान कल सीहोर जिले के भैरुंदा तहसील के ग्राम गिल्लौर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह समारोह को संबोधित कर रहे थे.

  • वहीं कई कर्मचारी संगठनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में विगत 30 सालों से स्थाईकर्मचारीयों को स्थाई कर्मचारी का वेतन नहीं दिया जा रहा है, हर बार चुनाव में घोषणा होती है कि दैनिक वेतन भोगियों को विनियमित और स्थाईकर्मीयों को स्थाईकरण का लाभ दिया जाएगा लेकिन आज दिनांक तक मुख्यमंत्री जी घोषणा करते हुए और उसी समय भूल जाते है कि प्रदेश के कर्मचारियों का घर कैसे चलेगा. बातें तो कई तरहा की होती है, लेकिन लाभ के समय सरकार के पास कर्मचारियों को देने के लिए पैसा नहीं होने का बहाना बनाकर कर्मचारियों को मिलने वाली तमाम सुविधा से वंचित किया जा रहा है.

    सूत्रों का कहना है कि भोपाल में कई कर्मचारी संगठन एक बड़ा आंदोलन करके सरकार को खुल्ली चुनौति देने के इरादे से पुन मैदान में कुदने वाले है, जिससे शिवराज सरकार की सांसे ऊपर नीचे हो सकती है.

  • केंद्र और राज्य सरकार के डीए में अंतर

  • इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4% महंगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त करते हुए राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का हम फैसला कर रहे हैं. उन्होंने सभी को इसके लिए ढेरों शुभकामनाएं दी है. गौरतलब है कि अभी राज्य के कर्मचारियों को 38 फीसदी की दर महंगाी भत्ता (डीए) दिया जा रहा है, इसमें 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है. वहीं दूसरी ओर सीएम शिवराज ने सामूहिक रूप शादी के बंधन में बंधे वर-वधुओं को बधाई दी.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें