📅 Wednesday, 30 September 2026 | 04:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,680 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
भोपाल

कोरोना के बाद अब मंकी पॉक्स का खतरा : मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी. ये हैं लक्षण

📅 30 May 2022, 01:46 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना के बाद अब मंकी पॉक्स का खतरा : मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी. ये हैं लक्षण
कोरोना के बाद अब मंकी पॉक्स का खतरा : मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी. ये हैं लक्षण

भोपाल : कोरोना के बाद अब मंकी पॉक्स का खतरा लोगों के बीच भय का माहौल बना रहा है. पहले कोरोना ने भी इसी प्रकार दस्तक दी थी. विदेशों से शुरू होकर मध्यप्रदेश में पहुंचा था. ऐसे में अफ्रीकी देशों में फैल रहे मंकी पॉक्स को देखते हुए सरकार ने मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया है. ताकि इस संक्रमण से बचा जा सके. 

जानकारी के अनुसार मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. जिसके तहत अफ्रीकी देशों से लौटने वाले संदिग्ध मरीजों को पहले होम आईसोलेशन में रखा जाएगा. वहीं विदेशों से लौटने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी. बताया जा रहा है कि फिलहाल प्रदेश में मंकी पॉक्स का एक भी केस नहीं है. ऐसे में अभी से एतिहात बरतेंगे, तो निश्चित ही इस संक्रमण से बचा जा सकेगा.

ये हैं मंकी पॉक्स के लक्षण

  • बुखार के साथ त्वचा पर निशान.

  • त्वचा पर लाल चखते बन जाना.

  • जानवर से इंसान में फैलती है ये बीमारी.

  • जिन लोगों के शरीर में चखते का कारण पता नहीं चले, उसकी तुरंत जांच कराएं.

  • अफ्रीकी देशों से आनेवाले लोगों की जांच कराएं.

  • इस बीमारी के कारण सिरदर्द भी होता है.

  • मासंपेशियों में दर्द हो सकता है.

  • पीठ व जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है.

  • अक्सर थकान महसूस होना कमजोरी लगना.

  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें