Amet News : विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री शर्मा को विकास कार्यो के दिये प्रस्ताव
आमेट. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उदयपुर संभाग के विधायकों के साथ हुई बैठक में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने विभिन्न विकास कार्य के प्रस्ताव दिये. मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में हुए विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए. विधायक राठौड से नए विकास कार्यों के प्रस्ताव भी मांगे.
विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मजेरा के बावड़ी नाका एनीकट,जोक का नाका, आगरिया फीडर, कबीर एनीकट सेवन्त्री सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की साथ ही नए विकास कार्यों में आमेट के उप जिला चिकित्सालय के लिए नए भवन निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण वर्तमान भवन को ही मल्टी स्टोरी भवन बनाने का प्रस्ताव रखा गया.
आमेट में कन्या महाविद्यालय खोलने, सरदारगढ़ में पुलिस चौकी की जगह नया थाना स्थापित करने, चारभुजा से सेवन्त्री नया रोड बनाने, चारभुजा में पंचायत समिति की स्थापना करने एवं घोसुंडी के चतरपुरा ग्राम के राजकीय कृषि फार्म को उद्यान की उत्कृष्ट केंद्र में स्थापना करने सहित कई प्रस्ताव दिए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया