Amet news : आमेट में चारभुजा गैस एजेंसी पर गैस सुरक्षा सेमीनार का आयोजन
आमेट : नगर के चारभुजा गैस एजेंसी पर मंगलवार को गैस सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के असिस्टेंट मैनेजर विवेक कुमार ने उपभोक्ताओं को गैस सुरक्षा संबंध के बारे में बताते हुए जानकारी दी.
गैस दुर्घटना से किन-किन सावधानियां को रखकर दुर्घटना से बचा जा सकता है. हर 5 वर्ष बाद गैस की नली को बदलना, शादी विवाह समारोह व्यावसायिक ठेलो, दुकानों, कारखाने पर व्यावसायिक सिलेंडर का ही उपयोग करे. गैस संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत हो तो 1906 पर कॉल कर सूचना देवे ताकि अचानक होने वाले हादसे से बचा जा सके.
सेमिनार में नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा, राजेश पालीवाल, प्रकाश खटीक, पंकज लोहार, मांगीलाल रेबारी, दीपक गोटवाल, हस्तीमल सेठ, रमेश सेठ, दिनेश दाधीच सहित कई उपभोक्ता उपस्थित थे. अंत में चारभुजा गैस एजेंसी संचालक श्वेता राठौड़, मैनेजर हितेश शर्मा ने सभी कर्मचारी उपभोक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया.
● M. Ajnabee, Kishan paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया