📅 Sunday, 27 September 2026 | 12:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
उत्तर प्रदेश

योगेंद्र यादव को लखीमपुर हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ता के घर जाना पड़ा महंगा, एक महीने के सस्पेंड

📅 22 October 2021, 01:39 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
योगेंद्र यादव को लखीमपुर हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ता के घर जाना पड़ा महंगा, एक महीने के सस्पेंड
योगेंद्र यादव को लखीमपुर हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ता के घर जाना पड़ा महंगा, एक महीने के सस्पेंड

उत्तर प्रदेश । तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रही संयुक्त किसान मोर्चा ने योगोंद्र यादव को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। मोर्चे ने यह फैसला योगेंद्र यादव के लखीमपुरखीरी हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता के घर जाने के बाद लिया है। दरअसल, योगेंद्र यादव लखीमपुरखीरी हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता के घर गए थे। 12 अक्टूबर को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से घर जाने की तस्वीर भी शेयर की है। दोनों तस्वीर में योगेंद्र यादव मृतक के परिवार से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

योगेंद्र यादव ने ट्वीट में कहा है 'शहीद किसान श्रद्धांजलि सभा से वापिसी में बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर गए। परिवार ने हम पर गुस्सा नही किया। बस दुखी मन से सवाल पूछे: क्या हम किसान नहीं? हमारे बेटे का क्या कसूर था? आपके साथी ने एक्शन रिएक्शन वाली बात क्यों कही? उनके सवाल कान में गूंज रहे हैं!'

बता दें कि योगेंद्र यादव की ओर से बीजेपी कार्यकर्ता के घर जाना के कदम से पंजाब के कुछ किसान संगठन नाराज चल रहे थे। जिसके बाद अब किसान मोर्चा ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। किसान आंदोलन में योगेंद्र यादव काफी एक्टिव रहे हैं और कई जगह उन्होंने सभाओं को भी संबोधित किया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें