📅 Friday, 09 October 2026 | 03:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,560.70 ▼ -78.00 (-0.11%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,760 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

UP Election 2022 : बसपा ने जारी की 54 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट

📅 05 February 2022, 07:02 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
UP Election 2022 : बसपा ने जारी की 54 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट
UP Election 2022 : बसपा ने जारी की 54 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट

लखनऊ. विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सभी राजनीतिक दल एक-एक कर उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं. इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की. बसपा ने छठवें चरण के मतदान वाले सभी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम को फाइनल कर दिया है. छठवें चरण में दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र में तीन मार्च को मतदान होगा. इस लिस्ट में बीएसपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर सीट से ख्वाजा शमसुद्दीन को प्रत्याशी बनाया है.

कुशीनगर के फाजिलनगर में संतोष तिवारी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनौती देंगे. बीएसपी ने अम्बेडकरनगर,सिद्धार्थनगर तथा बलरामपुर के कई प्रत्याशी बदले भी हैं. इसके साथ ही सथ बस्ती, संतकबीरगर, महाराजगंज गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया की सभी सीट के प्रत्याशियों का नाम भी घोषित किया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें