📅 Thursday, 12 November 2026 | 04:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,911.01 ▲ +804.41 (+0.99%) • निफ्टी 50: 25,299.35 ▲ +254.65 (+1.02%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,750 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,100 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: अखिलेश का दाव का विधायक के पिता को सपा ने बनाया प्रत्याशी, एक ही सीट पर पिता पुत्र आमने सामने

📅 28 January 2022, 06:40 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
UP Election 2022: अखिलेश का दाव का विधायक के पिता को सपा ने बनाया प्रत्याशी, एक ही सीट पर पिता पुत्र आमने सामने
UP Election 2022: अखिलेश का दाव का विधायक के पिता को सपा ने बनाया प्रत्याशी, एक ही सीट पर पिता पुत्र आमने सामने

उत्तरप्रदेश. अक्सर ऐसा कम ही होता है कि किसी चुनाव में पिता-पुत्र के बीच जंह लेकिन वर्ष 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में ऐसा होता दिख रहा है।  पूर्वांचल के आजमगढ़ जिले के फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर पिता-पुत्र के बीच जंग की संभावना बन रही है। पुत्र अरुणकांत यहां से भाजपा के विधायक है जबकि सपा ने उनके पिता पूर्व सांसद रमाकांत यादव को टिकट देकर यहां के समीकरण को बिगाड़ दिया है।

फूलपुर पवई विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव विधानसभा में पहुंचे थे। इस बार इस सीट पर बहुत ही दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योंकि इस सीट से राजनीतिक सफर की शुरूआत करने वाले पूर्व सांसद रमाकांत यादव सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगे।

रमांकात यादव ने 1985 में इंडियन कांग्रेस (जे) के टिकट पर पहला चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने 1989 में बसपा के टिकट चुनाव जीता।1991 में रमाकांत यादव एक बार फिर पार्टी बदली और जनता के पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते। 1993 में सपा के टिकट पर जीत हासिल की। एक बार फिर रमाकांत यादव इस सीट पर ताल ठोंकते नजर आए।

..तो रोचक होगा मुकाबला

सपा ने बृहस्पतिवार को घोषित प्रत्याशियों की सूची में रमाकांत यादव को फूलपुर पवई विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि इस सीट से उनके पुत्र अरुणकांत यादव भाजपा के विधायक हैं। अरुणकांत  यादव भी दो बार इस सीट पर जीत हासिल कर चुके हैं।

2007 में वह पहली बार सपा के टिकट पर विधायक बने। फिर 2017 में वह भाजपा के टिकट पर इस सीट से विधायक बने हैं। अभी वे भाजपा में ही हैं और मौजूदा विधायक है। अगर भाजपा उन्हें फिर से इस सीट पर उम्मीदवार बनाती है तो पिता और पुत्र के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें