📅 Saturday, 12 September 2026 | 07:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▲ +17.56 (+0.02%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -33.40 (-0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,230 🥈 चांदी (1kg): ₹218,100 🌧️ उज्जैन: 24°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
उत्तर प्रदेश

श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष

📅 14 September 2023, 12:53 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष
श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि स्थल की खुदाई की जा रही है। खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष और मूर्तियां प्राप्त हुई हैं।

इसकी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि खुदाई में अनेक मूर्तियां और स्तंभ मिले हैं। तस्वीरों में देखने पर ये मूर्तियां और स्तंभ काफी प्राचीन नजर आते हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इसके साथ ही जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा की भी तैयारी है। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

2019 में राम मंदिर को लेकर फैसला आने के बाद से राम नगरी लगातार चर्चा में हैं। इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि श्री रामजन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इस मंगल अवसर पर प्राप्त हुए प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले। सत्य कहां छिपता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें