📅 Wednesday, 30 September 2026 | 08:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -242.63 (-0.33%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -64.00 (-0.28%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

मऊ में बड़ा हादसा : ईदगाह की दीवार गिरने से मलबे में दबे 21 लोग, 4 की मौत

📅 08 December 2023, 08:11 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मऊ में बड़ा हादसा : ईदगाह की दीवार गिरने से मलबे में दबे 21 लोग, 4 की मौत
मऊ में बड़ा हादसा : ईदगाह की दीवार गिरने से मलबे में दबे 21 लोग, 4 की मौत

मऊ :

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले (Mau district of Uttar Pradesh) में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया. घोसी रेलवे स्टेशन के पास ईदगाह की दीवार गिरने से करीब 21 महिलाएं और बच्चे मलबे में दब गए. ये महिलाएं हल्दी की रस्म निभाने जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया. सूचना मिलने पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया.

हादसे में तीन महिलाएं और एक बच्चे की मौत हो गई है. फिलहाल अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर लोगों को निकाला जा रहा है. अब तक 21 लोगों मलबे से निकालकर हॉस्पिटल रेफर किया गया है. इनसे से सभी की हालत नाजुक है.

जानकारी के मुताबिक, घोसी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले एक परिवार के यहां शादी थी. शुक्रवार शाम के समय परिवार की महिलाएं, रिश्तेदार और बच्चे हल्दी की रस्म निभाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान ईदगाह की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई और महिलाएं उसी में दब गईं. जो महिलाएं बच गईं, वो चीख-पुकार मचाने लगीं. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें