📅 Monday, 28 September 2026 | 08:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

मोबाइल को लेकर हुआ विवाद, छोटे भाई ने कर दी बड़े की हत्या

📅 11 August 2021, 01:08 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मोबाइल को लेकर हुआ विवाद, छोटे भाई ने कर दी बड़े की हत्या
मोबाइल को लेकर हुआ विवाद, छोटे भाई ने कर दी बड़े की हत्या

उत्तर प्रदेश | यह खौफनाक घटना सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के ढोला गांव में हुई. मोबाइल के चक्कर में कहासुनी के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई फरमान के सिर पर फावड़ा मार दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. फिर आरोपी घबरा गया और जेल जाने के डर से भाई के शव के टुकड़े कर दिए और घर में ही दफन कर दिया.

पुलिस ने आरोपी के घर से 22 दिन बाद मृतक का शव बरामद किया. दरअसल आरोपी के घर से बदबू आ रही थी. जब आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उससे इस बारे में पूछा तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा. फिर शक होने पर ग्रामीणों ने सोमवार देर रात पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने सब उगल दिया.

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर में खुदाई करवाई और मृतक के शव के सड़े हुए टुकड़े बरामद किए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना ईद के तीन दिन पहले की बताई जा रही है. ईद से पहले बड़ा भाई फरमान नया मोबाइल लेकर आया था.

एसपी ने बताया कि दोनों भाइयों में मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था. छोटे भाई ने बड़े भाई के मोबाइल को गलत पिन डालकर लॉक कर दिया था. जिसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को पीटा. फिर बात इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर फावड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें