Palmistry : हाथ की इस रेखा से पता चलता है लव मैरिज के बारे में, अपनी हथेली से चेक करें किस उम्र में होगा आपका विवाह?
Love Marriage Line on Palm : वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों की पोजिशन देखकर फलित किया जाता है। तो वहीं हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हथेली में स्थित रेखा और चिह्नों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। वहीं यहां हम आपको बताने जा रहे हैं लव मैरिज और अरेंज मैरिज के बारे में, जो व्यक्ति के हाथ में स्थित वैवाहिक जीवन रेखा को देखकर पता लगाया जा सकता है। क्योंकि ये रेखाएं आपकी लव लाइफ के बारे में कई राज खोलती हैं। इन रेखाओं को देखकर शादी, प्यार और शादी के बाद रिश्तों की गहराई के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं हाथ में कहां होती है विवाह रेखा और इसका जीवन में महत्व…
हथेली में यहां होती है विवाह रेखा
छोटी उंगली के नीचे और हृदय रेखा के ऊपर हाथ के बाहरी भाग से शुुरू होकर बुध पर्वत की ओर जाती हुई रेखा को विवाह रेखा कहते हैं। इस रेखा के आसपास ऐसी कई और रेखाएं होती हैं, जिनसे शादी के बाद आपका जीवन कैसा रहेगा, यह भी पता चलता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी कैसी पटरी खाएगी।
हथेली पर हो यह चिह्न
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की विवाह रेखा पर एक वर्ग का निशान बनता है, उनकी लव मैरिज होती है। साथ ही ऐसा व्यक्ति अपने पार्टनर का बहुत केयर करने वाला होता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति की पार्टनर के साथ अच्छी बॉन्डिंग होती है।
लव मैरिज
किसी व्यक्ति के हाथ पर शुक्र पर्वत ज्यादा उभरा और स्पष्ट दिखाई देता है, तो लव मैरिज के योग जल्दी बनते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को लग्जरी लाइफ पसंद होती है। साथ ही ये लोग अपने पार्टनर से बहुत प्यार करने वाले होते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी को काफी समय देने वाले होते हैं।
विवाह रेखा ऐसी हो
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि आपकी विवाह रेखा अगर गहरी, स्पष्ट और लंबी होती है, तो ऐसा व्यक्ति भाग्य़शाली होता है। साथ ऐसे व्यक्ति का वैवाहिक जीवन खुशनुमा होता है। वहीं ऐसे व्यक्ति का पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल होता है। वहीं ऐसे लोगों की अरेंज मैरिज होती है।
विवाह में होती है देरी
अगर विवाह रेखा को कोई अन्य रेखा काट रही हो, तो विवाह में देरी होती है। ऐसे लोगों का विवाह लगभग 35 साल के आसपास होता है। साथ ही ऐसे लोगों का पार्टनर के साथ अक्सर मनमुटाव हो जाता है।
विवाह होता है जल्दी
ह्रदय रेखा के पास विवाह रेखा के होने से व्यक्ति की शादी 20-22 साल की उम्र में होने की सम्भावना रहती है। लेकिन ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन कुछ समय बाद डिस्टर्ब हो जाता है। साथ ही पार्टनर के साथ मनमुटाव रहता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Navpancham Rajyog 2026: शनि-गुरु की युति से बनेगा नवपंचम योग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते
2027 में शनि का बड़ा बदलाव! 3 जून को मेष राशि में गोचर, वक्री होकर फिर मीन में वापसी; इन 4 राशियों पर साढ़ेसाती का प्रभाव