📅 Sunday, 27 September 2026 | 05:07 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
राज्य

दो बालिग एक नाबालिग बहनो को हुआ एक ही लड़के से प्यार, गांव वाले सब हैरान!

📅 29 September 2021, 03:47 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दो बालिग एक नाबालिग बहनो को हुआ एक ही लड़के से प्यार, गांव वाले सब हैरान!
दो बालिग एक नाबालिग बहनो को हुआ एक ही लड़के से प्यार, गांव वाले सब हैरान!

कहते है कि जब​ किसी से सच्चा प्यार होता है तब उसे अच्छा-बुरा कुछ समझ नहीं आता। वहीं प्यार की खातिर कुछ भी कर गुजरने से पीछे नहीं हटते हैं। कुछ ऐसा ही​ देखने को मिला उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले में। यहां तीन बहनों को एक ही लड़के से बेइंतहा प्यार हो गया। इसके बाद प्यार को पाने के लिए तीनों बहनों ने ऐसा काम किया जो अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल परिजन तीनों बेटियों के प्यार के खिलाफ थे। परिजनों ने समझाने की बहुत कोशिश की। इसके बाद तीनों बहनें घर से भाग गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामपुर के अजीम नगर थाने के एक गांव में यह वाकया हुआ है। जानकारी के अनुसार तीन में से दो लड़कियां नाबालिग हैं जबकि एक युवती बालिग बताई जा रही है।

यह भी पढ़े : Jio के 5 वर्ष पूरे, देश में 1300 फीसदी बढ़ी डेटा खपत

ये भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पा रहा है तो छोटी जरूरतों के लिए इस्तेमाल करें ‘बाय नाउ, पे लेटर’

वहीं जब बेटियों को युवक से दूर रहने को कहा लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं हुआ। तीनों बहनें एक ही युवक के साथ घर छोड़कर भाग गईं। परिजनों ने तीनों बेटियों की खूब पतासाजी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस मामले में पुलिस का कहना है कि परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी है। जिसके चलते कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी ओर तीन बहनों के एक ही लड़के के साथ प्यार की खबरें काफी चर्चाओं में है।

अजीमनगर थाने के एसओ रवींद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से पता चला कि इन लड़कियों की चौथी और सबसे बड़ी बहन मुक्तेश्वर (उत्तराखंड) में रहती है। उसने अपनी मर्जी से शादी की थी, जिसकी वजह से पिता बड़ी बेटी से नाराज रहता है। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह मुक्तेश्वर में रहने वाली युवती का फोन नंबर जुटाया और उससे बात की।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें