📅 Sunday, 25 October 2026 | 10:36 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
राज्य

Punjab Ex CM : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

📅 25 April 2023, 09:36 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Punjab Ex CM : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Punjab Ex CM : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है. प्रकाश सिंह बादल कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. बादल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे. प्रकाश सिंह बादल को सोमवार को भी एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में रखा गया था, जहां चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की करीबी निगरानी कर रहे थे. शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

सोमवार शाम जारी एक मेडिकल बुलेटिन में निजी अस्पताल ने कहा था, ‘‘प्रकाश सिंह बादल अब भी आईसीयू में चिकित्सकों की करीबी निगरानी में हैं.’’ हालांकि, अस्पताल के सूत्रों ने कहा था कि बादल (95) के स्वास्थ्य में हल्का सुधार हुआ था. उन्होंने यह भी कहा था कि यदि अगले कुछ दिनों तक शिअद के वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य में क्रमिक सुधार होना जारी रहता तो उन्हें एक निजी वार्ड में भेजा जा सकता था.

प्रकाश सिंह बादल को पिछले साल हुआ था कोरोना

पिछले हफ्ते, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी. पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके बादल को ‘गैस्ट्राइटिस’ और सांस लेने में परेशानी होने के चलते पिछले साल जून में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोविड बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए फरवरी 2022 में उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था. बादल पिछले साल जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे और उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें