📅 Sunday, 27 September 2026 | 01:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
राज्य

कुन्‍नूर हादसा : शहीद विवेक कुमार की पत्नी को मिला एक करोड़ का चेक…

📅 26 December 2021, 12:21 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कुन्‍नूर हादसा : शहीद विवेक कुमार की पत्नी को मिला एक करोड़ का चेक…
कुन्‍नूर हादसा : शहीद विवेक कुमार की पत्नी को मिला एक करोड़ का चेक…

बीते दिनों तमिलनाडु के कुन्‍नूर में हे‍लीकॉप्‍टर क्रैश में जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर उपमण्डल के गांव अप्पर ठेहड़ू के शहीद लांस नायक विवेक कुमार की धर्मपत्नी प्रियंका देवी को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से एक करोड़ रुपए का चेक भेंट किया गया।

जी हां पंजाब नेशनल बैंक द्वारा पीएनबी रक्षक प्लस सैलरी बचत खाता योजना के तहत खोले गए खाते में हवाई दुर्घटना में शहीद हुए सैनिक को एक करोड़ रुपए की बीमा राशि का भुगतान किया जाता है।

इसी के तहत देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों व अर्द्धसैनिकों सहित राज्य पुलिस कर्मियों के ड्यूटी के दौरान मौत होने अथवा शहीद होने पर केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा उनके स्वजन को वित्तीय सहायता दी जाती है। बैंक की ओर से कुन्नूर, तमिलनाडु में हुए हेलीकाप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पीएसओ लांस नायक विवेक कुमार के स्वजन को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा है।

वहीं इस अवसर पर बैंक के मुख्य महाप्रबंधक प्रधान कार्यालय सुनील सोनी एवं शिमला अंचल प्रबंधक प्रमोद कुमार दुबे उपस्थित रहें। जिनके द्वारा एक करोड़ रुपए का चेक जिला कांगड़ा के अपर ठेहड़ू के लांस नायक विवेक कुमार की पत्नी प्रियंका देवी को प्रदान किया गया।

गौरतलब हो की इस दौरान बैंक के मुख्य महाप्रबंधक सुनील सोनी व अंचल प्रबंधक प्रमोद कुमार दुबे ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक की ओर से सैनिकों व अर्द्धसैनिक बलों के योद्धाओं तथा राज्य पुलिस कर्मियों के वेतन खाते को रक्षक प्लस स्कीम के अंतर्गत रखने और इस तरह की दुर्घटना व निधन पर यह वित्तीय सहायता राशि खाताधारक के स्वजन को दी जाती है।

बता दें कि शहीद विवेक कुमार का डेढ़ वर्ष पहले ही विवाह हुआ था और उनका एक छह माह का बेटा भी है। शहीद के परिवार की सहायता के लिए पंजाब नेशनल बैंक की ओर से एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया गया है। इससे शहीद के परिवार का पालन पोषण हाे सकेगा और इस अवसर पर मंडल प्रमुख धर्मशाला अमरेंद्र कुमार ने कहा कि, ” पंजाब नेशनल बैंक सदैव ही सैनिकों का सम्मान करता है एवं सैनिकों के कल्याण के लिए बैंक द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।

इसी कड़ी में रक्षक प्लस सैलरी बचत खाता योजना के तहत खोले गए खाते पर एक करोड़ की बीमा राशि का भुगतान किया गया है।” वहीं अतिरिक्त उपायुक्त और बैंक अधिकारियों ने शहीद के पिता रमेश चंद, माता आशा देवी, उनकी पत्नी प्रियंका से भेंटकर और उन्हें सांत्वना दी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें