📅 Wednesday, 04 November 2026 | 08:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

सेंट पॉल्स के दिव्यांशु हिंगड़ बने चार्टेड अकाउंटेंट

📅 15 July 2025, 01:14 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सेंट पॉल्स के दिव्यांशु हिंगड़ बने चार्टेड अकाउंटेंट
सेंट पॉल्स के दिव्यांशु हिंगड़ बने चार्टेड अकाउंटेंट

राजसमन्द. 

राजसमन्द जिला मुख्यालय स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों ने सीए फाउंडेशन की विभिन्न परीक्षाओं में सफलता हासिल की। जिसमें से विद्यालय के पूर्व छात्र दिव्यांशु हिंगड़ ने प्रथम प्रयास में ही सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने सी.ए. फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाएं उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया हैं, जिसमें जिया कांठेर और नींव डांगी ने सी.एस. फाउंडेशन की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की ओर पहला कदम बढ़ाया। साथ ही विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों पर्ल बंग और केतन बापना ने सीए इंटरमीडिएट, हार्दिक सामरा ने सीए फाउंडेशन तथा रिया जैन ने सी.एम.ए फाउंडेशन की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर अपना लोहा मनवाया। 

विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में दिव्यांशु ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों, विद्यालय के श्रेष्ठ शिक्षकों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया। दिव्यांशु ने बताया कि तैयारी के दौरान उन्हें विद्यालय के वाणिज्य संकाय के अनुभवी शिक्षकगण फारुख खान और श्रीमती अर्पिता बागची का सदैव सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा ,जिसके कारण आज वह अपने निर्धारित लक्ष्य तक पहुंच सके।

साथ ही दिव्यांशु ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है ,सही लक्ष्य का निर्धारण करना और निरंतर प्रयास करते रहना। दिव्यांशु के पिता श्री ज्ञानचंद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से दिव्यांशु ने अपना लक्ष्य निर्धारित किया, तब से उन्होंने अभिभावक के रूप में हर संभव सहायता देने की भरपूर कोशिश की ,लेकिन अंततः पूर्ण एकाग्रता से परिश्रम तो बच्चों को ही करना होता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को विद्यालय परिवार की ओर से बधाइयां दी और साथ ही अन्य विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के प्रति पूर्णतः समर्पित होकर निरंतर मेहनत करते रहने का संकल्प दिलवाया।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें