📅 Tuesday, 29 September 2026 | 11:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,337.11 ▼ -434.61 (-0.60%) • निफ्टी 50: 22,674.55 ▼ -105.70 (-0.46%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

पहलवान विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाए

📅 30 December 2023, 08:41 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पहलवान विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड  लौटाए
पहलवान विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाए

 चण्डीगढ़ : 

पहलवान विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा दिये हैं। विनेश आज शनिवार को अवॉर्ड लौटाने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के ऑफिस जा रही थीं। इससे पहले की वह पीएम आवास पहुंचती पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। जिसके बाद विनेश ने अवॉर्ड कर्तव्य पथ पर ही जमीन पर रख दिए और अवॉड्र्स को हाथ जौडक़र वापिस लौट गईं।

वहीं विनेश फोगाट ने 3 दिन पहले ही पीएम मोदी के नाम एक 2 पेज की चिट्ठी भी लिखी थी। जिसमें महिला पहलवानों को इंसाफ न मिलने की बात कही गई थी। वहीं अवॉर्ड लौटाने पर विनेश फोगाट ने कहा कि मैं इंसाफ के लिए यहां पहुंची हूं। जब तक इंसाफ नहीं मिलता, ये लड़ाई जारी रहेगी।

वहीं बजरंग पूनिया ने विनेश के अवॉर्ड वापसी का वीडियो शेयर कर कहा यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें