📅 Friday, 23 October 2026 | 06:17 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,760 • 🥈 चांदी (1kg): ₹202,100 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

पूर्व मुख्मयंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में फिर मची भगदड़ : तीन लोगों की मौत

📅 02 January 2023, 12:50 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पूर्व मुख्मयंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में फिर मची भगदड़ : तीन लोगों की मौत
पूर्व मुख्मयंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में फिर मची भगदड़ : तीन लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश :

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्मयंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में रविवार एक बार फिर भगदड़ मच गई। इसमें तीन लोगों की मौत की खबर है। चार दिनों के भीतर यह दूसरा मौका है, जब नायडू के कार्यक्रमों में भगदड़ मची है। इससे पहले बुधवार (28 दिसंबर) को नेल्लोर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने गुंटूर में अपनी जनसभा में भगदड़ पर दुख जताया। उन्होंने प्रत्येक शोक संतप्त परिवार को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

गुंटूर के एसपी आरिफ हफीज ने बताया कि गुंटूर जिले में टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू द्वारा आयोजित एक जनसभा के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि चंद्रबाबू नायडू ने आगामी त्योहार पोंगल के लिए उपहार बांटने करने की योजना बनाई थी। टीडीपी नेताओं ने रविवार को दोपहर दो बजे जनसभा की व्यवस्था की। नायडू बैठक पूरी होने के बाद चले गए। हालांकि, लोग उपहार लेने के लिए दौड़े, जिससे भगदड़ मच गई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें