📅 Friday, 30 October 2026 | 05:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,151.04 ▲ +552.34 (+0.75%) • निफ्टी 50: 22,936.75 ▲ +186.95 (+0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,860 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,300 • ☁️ उज्जैन: 22°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

शिव भगवती मन्दिर तलवण्डी में भव्य कावड़ यात्रा के साथ किया सहस्रधारा शिवाभिषेक

📅 11 August 2024, 01:21 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शिव भगवती मन्दिर तलवण्डी में भव्य कावड़ यात्रा के साथ किया सहस्रधारा शिवाभिषेक
शिव भगवती मन्दिर तलवण्डी में भव्य कावड़ यात्रा के साथ किया सहस्रधारा शिवाभिषेक

तलवण्डी.

तलवण्डी सेक्टर एक में स्थित शिव भगवती मन्दिर में यशोदा महिला मण्डल द्वारा भव्य कावड़ यात्रा एवं सहस्रधारा शिवाभिषेक किया. 

शिव भगवती मन्दिर अध्यक्ष विकास गोयल एवम् संरक्षक डॉ. आर बी गुप्ता ने बताया की भारत राष्ट्र के कल्याण एवम् विश्वशांति के लिए चारधाम, भितरियाकुण्ड एवम् नीलकण्ठ महादेव मन्दिर से लाए हुए, जल से भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई. 

भव्य कावड़ यात्रा मारुति नन्दन हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर विभिन्न मर्गों से होते हुए शिव भगवती मन्दिर पहुँची मार्ग में भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा का फ़ूलों से ज़ोरदार स्वागत किया. उसके बाद मन्दिर प्रांगण में भगवान भोलेनाथ का मन्त्रों द्वारा पण्डित आचार्य हरीश मुद्गल के सानिध्य में मुख्य यजमान रुद्र गोयल लड्डू द्वारा सहस्रधारा शिवाभिषेक किया. 

यशोदा महिला मण्डल से सीमा गोयल, प्रेमलता गुप्ता, गीता मिश्रा, रखी मेहरा, हेमलता रुद्रवाल, मधु शर्मा मीनाक्षी गुप्ता, अमिता भण्डारी, पूजा राव, वन्दना गोस्वामी, मोक्षिता, सुनीता शर्मा, अर्चना व्यास, संगीता अग्रवाल, किरण गोस्वामी आदि ने भव्य कावड़ में सहयोग किया. 

मन्दिर समिति के मोहन लाल गहलोत, केएन. अग्रवाल, लादुलाल सुतार मन गुप्ता, हर्ष गुप्ता, कुणाल मिस्र, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, रुद्र गोयल लड्डू आदि के सहयोग से महाप्रसाद एवम् कावड़ यात्रा सम्पन्न हुई. पण्डित केशव शर्मा, पण्डित आचार्य हरीश मुद्गल ने  मुख्य यजमान रुद्र गोयल द्वारा सहस्रधारा शिवाभिषेक कराया अंत में महाप्रसादी का आयोजन किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें