📅 Tuesday, 29 September 2026 | 03:16 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Rupee Vs Dollar : भारतीय रुपये में गिरावट का दौर जारी

📅 26 May 2022, 11:21 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Rupee Vs Dollar : भारतीय रुपये में गिरावट का दौर जारी
Rupee Vs Dollar : भारतीय रुपये में गिरावट का दौर जारी

Rupee Vs Dollar : भारतीय रुपये में गिरावट का दौर जारी है और ये फिर कमजोरी के साथ खुला है. आज रुपये के मुकाबले डॉलर 2 पैसे की कमजोरी के साथ खुला है. कल रुपया 77.53 पर बंद हुआ था और आज रुपया 77.55 के लेवल पर खुला है यानी 2 पैसे की गिरावट डॉलर के मुकाबले रुपये में दर्ज की गई है. 

फॉरेक्स ट्रेडर्स का क्या है कहना

फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार का सेंटीमेंट बदला है जिसका असर भारतीय रुपये पर आ रहा है. वहीं भारतीय शेयर बाजार से विदेशी फंड की निकासी से भी रुपये में कमजोरी बढ़ी है. घरेलू करेंसी बाजार से भी ऐसा कोई बदलाव नहीं है जो रुपये को मजबूती दे सके. 

डॉलर इंडेक्स की चाल

डॉलर इंडेक्स में आज तेजी बनी हुई है और ये दुनिया की छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले 0.04 फीसदी चढ़कर 102.01 के स्तर पर बना हुआ है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें