📅 Saturday, 24 October 2026 | 08:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Personal Loan : अगर आपकी 15,000 रुपए है सैलरी तो कितने तक का मिलेगा पर्सनल लोन, कौन से दस्‍तावेजों की होगी जरूरत, यहाँ जानिए सब कुछ

📅 03 August 2022, 05:59 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Personal Loan : अगर आपकी 15,000 रुपए है सैलरी तो कितने तक का मिलेगा पर्सनल लोन, कौन से दस्‍तावेजों की होगी जरूरत, यहाँ जानिए सब कुछ
Personal Loan : अगर आपकी 15,000 रुपए है सैलरी तो कितने तक का मिलेगा पर्सनल लोन, कौन से दस्‍तावेजों की होगी जरूरत, यहाँ जानिए सब कुछ

पर्सनल लोन की जरूरत कभी भी किसी भी व्यक्ति को पड़ सकती है। इस कारण बैंक और एनबीएफसी कंपनियां कोशिश करती है कि ऐसी स्कीम लाई जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को पर्सनल लोन दिया जा सकें। वहीं, व्यापारियों की अपेक्षा बैंक नौकरीपेशा लोगों को पर्सनल लोन देना अधिक पसंद करते हैं। अगर आपकी सैलरी 15,000 हजार रुपए प्रति माह है तो भी बैंक से पर्सनल लोन ले सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर 15,000 हजार रुपए प्रति माह सैलरी में कितना लोन मिल सकता है और इसके लिए किन- किन दस्तावेजों की जरूरत होती है।

15,000 रुपए प्रतिमाह कमाने वाले किसी भी व्यक्ति को बैंक 50,000 से लेकर 1,50,000 रुपए तक लोन आसानी से दे देता है। हालांकि अलग- अलग बैंकों के मुताबिक लोन की ब्याज दर में बदलाव हो सकता है।

पर्सनल लोन लेने के क्या है पात्रता?

अगर पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले पात्रता के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। यह लोन देने वाले बैंक के मुताबिक बदलती है।  

  1. भारतीय नागरिक होने का प्रमाण जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि।
  2. आय प्रमाण पत्र के रूप में पिछले छह महीनों का बैंक स्टेटमेंट या फिर सैलरी स्लिप।
  3. आपकी आयु 21-58 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  4. आप किसी प्राइवेट सेक्टर या फिर पब्लिक सेक्टर की कंपनी में कार्यरत होने चाहिए।
  5. आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और क्रेडिट स्कोर भी अच्छा होने चाहिए।

कम सैलरी होने पर किन- किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

अगर आपकी सैलरी 15,000 रुपए प्रतिमाह है और आप चाहते हैं कि बैंक बिना किसी झंझट के लोन अप्रूव करे, तो आपको कुछ दस्तावेजों को पहले से ही तैयार कर रख लेना चाहिए।

  1. आपको केवाईसी के पर्सनल आईडी और एड्रेस प्रूफ वेरिफिकेशन जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट और स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस आदि होना चाहिए।
  2. आपके पास पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट या फिर सैलरी स्लिप होनी चाहिए। इसके साथ अगर आपके पास अपनी क्रेडिट रिपोर्ट होगी तो यह आपके लोन मिलने की संभावना को और अधिक बढ़ाता है।  
📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें