iphone 13: एक रिपोर्ट के अनुसार लोगो को रास नहीं आ रहा iphone 13
नई दिल्ली। Apple ने हर साल की तरह इस बार भी iPhone 13 सीरीज को काफी जोरशोर से पेश किया था। हालांकि अब iphone 13 सीरीज के स्मार्टफोन की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। यूजर्स को iphone 13 सीरीज के स्मार्टफोन पसंद नहीं आ रहे है। रिपोर्ट की मानें, तो यूजर्स के बीच iPhone 13 को लेकर पहले जैसा क्रेज नहीं देखा जा रहा है। साथ ही कंपनी की नई स्मार्ट वॉच सीरीज 7 को लेकर भी यूजर्स खुश नहीं है। बता दें कि 14 सितंबर 2021 को iPhone 13 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था।
Macrumors ने Sellcell सर्वे के हवाले से बताया कि यूजर्स iphone 13 सीरीज के स्मार्टफोन को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं है। Sellcelll ने यह सर्वे यूनाइटेड स्टेट (US) के 5000 लोगों पर किया है, जिनकी उम्र 18 या उससे ज्यादा थी। जिसमें कई चौकाने वाले परिणाम मिले। सर्वे में 64 फीसदी यूजर्स ने कहा कि iPhone 13 लाइनअप में कुछ भी अनोखा या रोमांचक नहीं है। जबकि 21.5 फीसदी ने माना कि iPhone में कुछ अच्छी चीजें हैं। वही 14.4 फीसदी लोगों का मानना है कि iphone 13 सीरीज काफी शानदार है।
रिपोर्ट में 23.3 फीसदी लोगों ने iPhone 13 मॉडल में अपग्रेड की इच्छा जाहिर की, जो कि पिछले साल के लॉन्च से 20.5 फीसदी कम है। जबकि iPhone 13 की लॉन्चिंग से पहले 43.7 फीसदी लोगों ने iPhone 13 मॉडल खरीदने की इच्छा व्यक्त की थी। जो कि दर्शाता है कि iPhone 13 स्मार्टफोन का क्रेज तेजी से कम हो रहा है।
iPhone 13 ना खरीदने की वजह
Apple को हमेशा से इनोवेशन और सिक्योरिटी के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन इस बार के iPhone 13 में लोगों को स्मार्टफोन ज्यादा इनोवेटिव नहीं लग रहा है। साथ ही ज्यादा कीमत एक वजह बनकर उभर रही है।
iPhone 13 खरीदने की वजह
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सचिन पायलट के लिए पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करना आसान नहीं : अध्यक्ष पद से हटने के बाद राजा वडिंग नाराज