पाकिस्तान में गृहयुद्ध की आशंका, कई शहरों में सेना तैनात, इमरान का नया पैंतरा…
📅 21 March 2022, 01:40 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता के चलते गृहयुद्ध (Civil War) की आशंका बढ़ गई है। जहां सरकार अल्पमत में आ गई है और अविश्वास प्रस्ताव के दौरान इसका गिरना तय है, वहीं अविश्वास प्रस्ताव के दौरान देश में हिंसा की आशंका के चलते कई बड़े शहरों में सेना सक्रिय हो गई है। उधर इमरान सरकार के खिलाफ पुलिस प्रशासन भी बागी हो गया है।
इमरान का नया पैंतरा… संसद सत्र अब 25 से बुलाया
इमरान खान ने अब असेंबली का विशेष सत्र 21 से नहीं, बल्कि 25 मार्च से बुलाया है। सत्र को 4 दिन और खिसकाने से विपक्षी दल भडक़ गए हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर 28 मार्च को वोटिंग है। पीटीआई के 14 सहित 24 बागी सांसद संसद के सिंध भवन में डटे हैं, जिससे इमरान सरकार खतरे में है।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →