📅 Sunday, 27 September 2026 | 09:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

रात को इमरजेंसी से डॉक्टर नदारद.. मरीज होते रहे परेशान

📅 13 May 2024, 04:13 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रात को इमरजेंसी से डॉक्टर नदारद.. मरीज होते रहे परेशान
रात को इमरजेंसी से डॉक्टर नदारद.. मरीज होते रहे परेशान

शासन स्तर से स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार का दावा किया जा रहा है। मगर, निचले स्तर पर सेवाएं सुधरने के बजाय बिगड़ रही हैं। शनिवार रात मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कुछ ऐसा ही वाकया हुआ।

यहां मरीज पहुंचे, मगर डॉक्टर व अन्य स्टाफ के गायब होने के बाद मरीज परेशान रहे। घंटों तक मरीज हायतौबा करते रहे। तब जाकर स्टाफ ने जैसे-तैसे मरीज को उपचार देकर घर भेजा। इस मामले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी औरंगजेब की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर फोटो सहित शिकायत की गई है।

शिकायत में कहा गया है कि उनके परिवार की बुजुर्ग महिला शाहजमाल निवासी गुलिस्ताना को रात में डायरिया की शिकायत हुई। वे उन्हें परिजनों संग रात एक बजे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। उस समय इमरजेंसी में डॉक्टर भी गायब थे और स्टाफ भी नहीं था। जानकारी करने पर पता चला कि डॉ. विपिन की ड्यूटी है। वे सोये हुए हैं, जबकि स्टाफ बाहर घूमने चला गया है। एक अन्य कर्मचारी पर्चा काउंटर पर सोया हुआ था।

उन्होंने मरीज की हालत खराब होने पर कहासुनी की। तब जाकर किसी स्टाफ ने गुलिस्ताना को इंजेक्शन लगाकर वहां से विदा कर दिया। औरंगजेब के अनुसार उन्होंने अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों को भी शिकायत करने का मन बनाया। मगर, उस समय किसी ने फोन नहीं उठाया। शिकायत के अनुसार अन्य मरीज भी वहां परेशान घूम रहे थे। यह भी पता चला कि यह समस्या आए दिन की है।

इस विषय में सीएमएस डॉ जगवीर सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उन्हें किसी ने इस विषय में अवगत नहीं कराया है। फिर भी वे इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई तय करेंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें