📅 Sunday, 27 September 2026 | 08:08 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

ओडिशा सरकार का दिवाली तोहफा, सभी संविदा कर्मचारी होंगे नियमित, मध्यप्रदेश के कर्मचारियों पर शोषण जारी

📅 16 October 2022, 09:29 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ओडिशा सरकार का दिवाली तोहफा, सभी संविदा कर्मचारी होंगे नियमित, मध्यप्रदेश के कर्मचारियों पर शोषण जारी
ओडिशा सरकार का दिवाली तोहफा, सभी संविदा कर्मचारी होंगे नियमित, मध्यप्रदेश के कर्मचारियों पर शोषण जारी

ओडिशा : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने अपने जन्म दिन से ठीक एक दिन शनिवार को पहले प्रदेश से संविदा प्रथा का अंत करने की घोषणा करते हुए राज्य वासियों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। ओडिशा सरकार ने राज्य में संविदा भर्ती को खत्म कर दिया है। दिवाली से पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। 

मध्य प्रदेश की सरकार इतनी उदासीन क्यों हैं...!

वहीं मध्य प्रदेश की सरकार लगातार कर्मचारियों पर शोषण किये जाने का आरोप कर्मचारी संगठन लगातार कर रहे हैं, तमाम आदेशों की अवहेलना करना, मध्य प्रदेश के आला अधिकारियों का रास आ रहा हैं. कई बार धरना, प्रदर्शन और आंदोलन करने के बाद भी आज मध्य प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी नियमितीकरण और विनियमितिकरण के कर्मचारी आदेश जारी के बावजूद आज भी स्थाईकर्मी का वेतन प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं. इस सबकी मुख्य वजह प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह सरकार को मान रहे हैं, क्योंकि तमाम घोषणा करने के बाद भूल जाते है कि उनकी घोषणा पर आला अधिकारी किस तरहा हवा में उड़ा रहे हैं, और शिवराज सरकार के मंत्री मजे ले रहे हैं. वहीं प्रदेश के कर्मचारी आज भी दुखी और परेशान होकर हैरान है कि जब अन्य प्रदेश की सरकार कर्मचारियों के हित में काम कर रहीं है, तो मध्य प्रदेश की सरकार इतनी उदासीन क्यों हैं...!

पटनायक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से वीडियो जारी कर घोषणा करते हुए कहा, आज का दिन मेरे लिए सबसे खुशी का दिन है। प्रदेश में संविदा रोजगार व्यवस्था को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहा था।  पटनायक ने कहा कि ओडिशा में संविदा रोजगार का युग समाप्त हो गया है। आइए हम सभी और अधिक दृढ़ संकल्पित हों और खुद को लोगों की सेवा में लगाएं। 

  • कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय

  • मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सरकार की तरफ रविवार को विधिवत विज्ञप्ति प्रकाशित की जाएगी।

  • 57 हजार से अधिक कर्मचारी होंगे नियमित

  • नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा से सदा के लिए संविदा नियुक्ति प्रथा का अंत कर दिया गया है। इस घोषणा के बाद विभिन्न सरकारी संस्था में संविदा पर नियुक्त 57 हजार से अधिक कर्मचारी नियमित कर्मचारी बन जाएंगे। मुख्यमंत्री पटनायक ने 57 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की है। इसमें 1,300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य के मंत्रिमंडल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव की पुष्टि की है। पटनायक ने अपने 76वें जन्मदिन से पहले ये बड़ी घोषणा की है। 

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें