📅 Monday, 26 October 2026 | 07:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

CORONA VACCINE : भारत में मॉडर्ना को टीके के आयात को हरी झंडी

📅 29 June 2021, 05:27 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
CORONA VACCINE : भारत में मॉडर्ना को टीके के आयात को  हरी झंडी
CORONA VACCINE : भारत में मॉडर्ना को टीके के आयात को हरी झंडी

नई दिल्ली | मॉडर्ना को कोविड वैक्सीन के आयात के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की मंजूरी मिल गई है। सरकार जल्द इसकी घोषणा करेगी। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

इसके पहले बताया गया था कि भारत का दवा नियामक डीसीजीआई मॉडर्ना की कोविड वैक्‍सीन के आपात उपयोग को जल्द ही मंजूरी दे सकता है मॉडर्ना ने एक अलग पत्र में सूचना दी है कि अमेरिका ने यहां उपयोग के लिए कोविड-19 के अपने टीके की एक विशेष संख्या में खुराक 'कोवैक्स' के जरिये भारत सरकार को दान में देने की सहमति दी है।


साथ ही उसने इसके लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन  से मंजूरी मांगी है। वहीं, भारतीय बहुराष्ट्रीय औषधि कंपनी सिप्‍ला ने अमरिकी फार्मा कंपनी की ओर से इन टीकों के आयात और विपणन की अनुमति मांगी है।
कोवैक्स कोविड-19 के टीके के न्यायसंगत वितरण के लिए एक वैश्विक पहल है। सीडीएससीओ भारत में महामारी की स्थिति को देखते हुए जनहित में देश में आपात उपयोग के लिए सिप्ला को कोविड-19 के मॉडर्ना के टीके के आयात की अनुमति देने के पक्ष में था।


सिप्‍ला ने सोमवार को एक आवेदन देकर इस टीके के आयात की अनुमति मांगी थी। उसने 15 अप्रैल और एक जून के डीसीजीआई नोटिस का हवाला दिया था।

नोटिस में कहा गया था कि यदि टीके को आपात उपयोग अधिकार (ईयूए) के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की ओर से अनुमति दी जाती है, तो टीके को बिना ‘ब्रिजिंग ट्रायल’ के मार्केटिंग का अधिकार दिया जा सकता है।
इसके अलावा हर खेप को केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल), कसैली से जांच कराने की जरूरत की छूट मिल सकती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें