📅 Friday, 30 October 2026 | 02:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,533.82 ▲ +1,287.82 (+1.76%) • निफ्टी 50: 23,051.75 ▲ +352.95 (+1.55%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,580 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,800 • 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

गरमाया छत्‍तीसगढि़यावाद, धरने पर बैठे सीएम भूपेश : भाजपा ने की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति

📅 08 July 2023, 09:47 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गरमाया छत्‍तीसगढि़यावाद, धरने पर बैठे सीएम भूपेश : भाजपा ने की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति
गरमाया छत्‍तीसगढि़यावाद, धरने पर बैठे सीएम भूपेश : भाजपा ने की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति

छत्तीसगढ़ :

  • मोदी सरनेम मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में इस मामले को लेकर काग्रेसियों ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। इसमें सीएम भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अम्बेडकर चौक में हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए। सीएम भूपेश आज का संगठनात्मक कार्यक्रम रद्द कर धरना प्रदर्शन में भाग लिए।
  • मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है।  इस दौरान राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगे और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। धरना प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव आदि कांग्रेस कार्यकता शामिल हुए।

    चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा खत्‍म होने के कुछ घंटे बाद ही भाजपा ने प्रदेश में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई। इसके साथ ही चुनावी रणनीति तय करने को लेकर पार्टी में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। वहीं, मोदी की सभा के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप- प्रत्‍यारो का दौर शुरू हो गया है। इधर, प्रदेश काग्रेस अध्‍यक्ष और पदाधिकारियों के साथ सीएम भूपेश बघेल और डिप्‍टी सीएम‍ सिंहदेव ने धरना दिया।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें