📅 Tuesday, 24 November 2026 | 01:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹125,580 • 🥈 चांदी (1kg): ₹156,300 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Property Tips : क्या कोई किराएदार सालों तक आपके घर में रहने के बाद प्रोपर्टी पर कब्जा कर सकता है?, जानिए क्या है नियम

📅 25 November 2021, 03:13 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Property Tips : क्या कोई किराएदार सालों तक आपके घर में रहने के बाद प्रोपर्टी पर कब्जा कर सकता है?, जानिए क्या है नियम
Property Tips : क्या कोई किराएदार सालों तक आपके घर में रहने के बाद प्रोपर्टी पर कब्जा कर सकता है?, जानिए क्या है नियम

जब भी कोई भी व्यक्ति अपना मकान किराए पर देता है तो उसको सबसे बड़ा डर यही होता है कि किराएदार कुछ सालों बाद यहां रहने के बाद कब्जा ना कर ले ! दरअसल कहा जाता है कि अगर कोई किरायेदार लंबे समय तक किसी प्रॉपर्टी में रहता है तो उस पर उसका हक़ हो जाता है। और वो उस पर कब्जा कर सकता है। कई बार अपने आसपास देखा भी होगा कि किसी किराएदार ने मकान मालिकको घर खाली करने से मना कर दिया हो और उसपर अपना हक़ जाता रहा हो।

ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं की आखिर ऐसा कोई नियम है ?कानून के जानकारों के अनुसार अगर देखा जाए तो किरायेदार किसी भी संपत्ति पर हक नहीं जाता सकते हैं। और उसका उस संपत्ति पर कोई भी अधिकार नहीं होता है। लेकिन उसका मतलब यह भी नहीं है कि वह ऐसा नहीं कर सकता है। यह अलग-अलग परिस्थितियों पर निर्भर करता है। कुछ परिस्थितियों में किराए पर रहने वाला व्यक्ति पर अपना हक जता सकता है।  ट्रांसफर प्रॉपर्टी एक्ट के अनुसार अगर एडवर्स पजेशन में होता है और इसमें जिस पर संपति का कब्जा है वह उसे बेचने का अधिकारी भी होता है।  यानी अगर कोई व्यक्ति 12 साल तक एडवर्स पजेशन पर किसी संपत्ति पर रहता है तो उसे उस संपत्ति पर अधिकार मिल जाता है।

आखिर ये एडवर्स पजेशन क्या होता है ?

उदाहरण के लिए समझे तो जैसे किसी व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार को अपनी प्रॉपर्टी रहने के लिए दे दी है,और वहां 11 साल से ज्यादा रह रहा है तो वह संपत्ति पर अधिकार जमा सकता है। इसके उल्टा अगर किराएदार है और मकान मालिक रेंट एग्रीमेंट बनवा रहा है तो उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। ऐसी स्थितियों में उस व्यक्ति की संपत्ति पर कोई भी अपना अधिकार नहीं जमा सकता। मकान मालिकों को यह सलाह दी जाती है कि वह समय समय पर रेंट एग्रीमेंट बनवाते रहे। इससे आपके पास सबूत रहेगा कि आपने किसी दूसरे व्यक्ति को संपत्ति किराए पर दे रखी है और वो उस संपत्ति का मालिक नहीं हो सकता।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल