📅 Monday, 26 October 2026 | 07:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

50% तक बढ़ी BJP की कमाई, वही कांग्रेस की 25% घटी अन्य राष्ट्रीय पार्टियों से 5 गुना ज्यादा

📅 10 August 2021, 04:35 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
50% तक बढ़ी BJP की कमाई,  वही कांग्रेस की 25% घटी अन्य राष्ट्रीय पार्टियों से 5 गुना ज्यादा
50% तक बढ़ी BJP की कमाई, वही कांग्रेस की 25% घटी अन्य राष्ट्रीय पार्टियों से 5 गुना ज्यादा

केंद्र की सत्ता पर आरूढ़ भारतीय जनता पार्टी की आमदनी और खर्च, दोनों में वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट बताती है कि पार्टी को उसके पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में 2,410 करोड़ रुपये की आमदनी के मुकाबले उसे 50% के इजाफे के साथ 3,623 करोड़ रुपये की आय हुई।

हालांकि, उसके खर्च का वृद्धि प्रतिशत आमदनी के मुकाबले कहीं ज्यादा रहा। चुनाव आयोग को दी गई जानकारी में बीजेपी ने बताया कि उसने वित्त वर्ष 2019-20 में 1,651 करोड़ रुपये खर्च किए। उसके पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 1,005 करोड़ रुपये का रहा था। इस प्रकार एक साल में बीजेपी का खर्च करीब 64% बढ़ गया।चुनाव आयोग की तरफ से की गई एनुअल ऑडिटिंग के मुताबिक, बीजेपी को वित्त वर्ष 2019-20 में इलेक्टोरल बॉन्ड से 2,555 करोड़ रुपये की आमदनी हुई जो वित्त वर्ष 2018-19 में हुई 1,450 करोड़ रुपये की आमदनी से 76% ज्यादा है। वहीं, पार्टी ने चुनावों पर खर्च क्रमशः 1,352 करोड़ और 792.40 करोड़ रुपये किए।

बीजेपी ने पिछले वित्त वर्ष में कांग्रेस के मुकाबले 5.3 गुना ज्यादा कमाई की है। कांग्रेस पार्टी को वित्त वर्ष 2019-20 में 682 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। उसी वर्ष बीजेपी ने कांग्रेस के कुल 998 रुपये के खर्च के मुकाबले 1.6 गुना खर्च किया था। दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी ने पिछले वित्त वर्ष में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी, बीएसपी, सीपीएम और सीपीआई की कुल आय से तीन गुना से भी ज्यादा कमाई की। ये सभी राष्ट्रीय दल हैं।

पिछले साल बीजेपी की आमदनी 50% बढ़ी तो कांग्रेस की 25% घट गई। बीजेपी को 2,555 करोड़ रुपये इलेक्टोरल बॉन्ड से जबकि 844 करोड़ रुपये अन्य मदों से आए। पार्टी ने बताया कि उसे 291 करोड़ रुपये व्यक्तिगत दान, 238 करोड़ रुपये कंपनियों, 281 करोड़ रुपये संस्थाओं जबकि 33 करोड़ रुपये अन्य मदों से मिले। पार्टी को विभिन्न मोर्चों से 5 करोड़ रुपये और मीटिंग से 34 लाख रुपये हासिल हुए। आवेदन शुल्क से बीजेपी को 28 लाख, डेलिगेट फीस से करीब 1.3 करोड़ रुपये और सदस्यता शुल्क से 20.1 करोड़ रुपये मिले।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें