📅 Sunday, 01 November 2026 | 11:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • 🌤️ उज्जैन: 27°C (हल्के बादल)
मुम्बई

जल्द लॉन्च होने वाली हैं की ये ३ कार , कीमत होगी सिर्फ 3 लाख से शुरू

📅 30 June 2021, 12:55 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जल्द  लॉन्च होने वाली हैं की ये ३ कार , कीमत होगी सिर्फ 3 लाख से शुरू
जल्द लॉन्च होने वाली हैं की ये ३ कार , कीमत होगी सिर्फ 3 लाख से शुरू

देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुती अपनी मशहूर कार आल्टो, विटारा ब्रेज़ा और सिलेरिओ के नेक्स्ट जेनेरशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. मारुती की कारें अच्छी माइलेज और बेहतर परफॉरमेंस के लिए जानी जाती हैं.  कंपनी अपनी इन 3 कारों के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को जल्द ही भारतीय  बाज़ार में लॉन्च करेगी. जिसकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये होगी.अगर आप भी मारुति की सस्ती और किफायती कार लेने की सोच रहे हैं, तो यहां इन तीनो कारों के बारे में जान लीजिये.

Maruti Celerio – कंपनी मारुति सिलेरिओ के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयार कर रही है, जिसे कंपनी जल्द ही बाजार में पेश कर सकती है. इस कार को कंपनी ने पहली बार साल 2014 में लॉन्च किया था.  इस कार के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया है.  जानकारी के अनुसार कंपनी इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को Heartect प्लेटफॉर्म पर तैयार करेगी.   इस प्लेटफार्म पर कंपनी अपनी मौजूदा कार एस-प्रेसो और वैगनआर का निर्माण कर चुकी है. जानकारी के अनुसार इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके सिलेरिओ के सेकंड जनेरेशन मॉडल में बेहतर केबिन स्पेस देखने को मिल सकता है. कंपनी इस कार में 1.0 लीटर के-सीरीज और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है. मारुति की इस कार की शुरुआती कीमत 4.5 लाख रुपए से लेकर 6.5 लाख रुपये तक हो सकती है.

Maruti Alto – मारुति की सबसे सस्ती और सबसे मशहूर कार मारुति आल्टो, अब देश की सबसे सस्ती कार बन गयी है. अब कंपनी इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करके की तैयारी कर रही है. जानकारी के अनुसार कंपनी इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को Heartect प्लेटफॉर्म पर तैयार करेगी. इस प्लेटफार्म पर कंपनी अपनी मौजूदा कार एस-प्रेसो और वैगनआर का निर्माण कर चुकी है. जानकारी के अनुसार इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके आल्टो के सेकंड जनेरेशन मॉडल में बेहतर केबिन स्पेस देखने को मिल सकता है. जानकारी के अनुसार कंपनी इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल में मौजदा 0.8 लीटर की क्षमता के  इंजन का इस्तेमाल करेगी, जो 48 PS की पावर और 69 Nm का टॉर्क जेनरेटर करता है.  इस कार की शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये हो सकती है.

Maruti Vitara Brezza – मारुति विटारा ब्रेज़ा के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. इसके फेसलिफ्ट मॉडल को कंपनी ने पिछले साल ऑटो-एक्सपो में पेश किया था. कंपनी ने इस कार को पहली बार साल 2016 में लॉन्च किया था. इस कार के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल के लॉन्च को लेकर कंपनी द्वारा अभी कोई जानकारी सांझा नहीं की गयी है. जानकारों के अनुसार कंपनी इस कार में मौजूदा इंजन का इस्तेमाल करेगी. मारुति इस कार में नया चेचिस फ्रेम और  माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी दे सकती है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें