📅 Saturday, 31 October 2026 | 03:57 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
मुम्बई

इस एक्ट्रेस को निर्माता ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज…फिर अभिनेत्री ने लिया ये फैसला

📅 30 June 2021, 01:07 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इस एक्ट्रेस को निर्माता ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज…फिर अभिनेत्री ने लिया ये फैसला
इस एक्ट्रेस को निर्माता ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज…फिर अभिनेत्री ने लिया ये फैसला

अभिनेत्री अलंकृता सहाय ने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माता ने उनके साथ बदतमीजी की और उन पर भद्दी टिप्पणी की। इसके बाद उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया।

बता दें कि फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में काम कर चुकीं अभिनेत्री अलंकृता सहाय को फिल्म शूटिंग के दौरान बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। अलंकृता पंजाबी फिल्म ‘फुफ्फड़ जी’ में काम कर रही थीं जहां उन्हें इस तरह के अनुभवों से गुजरना पड़ा। वह फिल्म का हिस्सा होना चाहती थीं लेकिन इस तरह के हालात को देखते हुए उन्होंने फिल्म से किनारा करने का निर्णय लिया।

अलंकृता ने कहा कि बाकी टीम बहुत अच्छी थी लेकिन निमार्ताओं में से एक का रवैया बहुत ही गैर-पेशेवर, अनैतिक और चरित्रहीन था। इस तरह मैं पंजाब में अपनी पहली फिल्म नहीं सकी। मैंने अभी तक बहुत से निमार्ताओं और लोगों के साथ काम किया है और वे सभी बहुत कमाल के रहे। इससे पहले मुझे इस तरह के अनुभवों से नहीं गुजरना पड़ा।

27 वर्षीय अलंकृता बताती हैं कि यह सब तब शुरू हुआ जब उनके बीच प्रोफेशनल मतभेद बनने लगे और फिर एक वक्त ऐसा आया जब वह निर्माता के साथ नहीं काम कर पा रही थीं क्योंकि उसने अपनी सीमा पार की थी।

अलंकृता आगे कहती हैं कि जुबानी तौर पर भी किसी को अपनी सीमा पार नहीं करनी चाहिए। अगर आप मेरे बारे में भद्दे और गलत कमेंट करते हैं तो मैं इसे क्यों बर्दाश्त करूंगी? एक महिला होने के नाते मेरा स्वाभिमान मेरे लिए सबकुछ है और मैं इसकी रक्षा करूंगी चाहे कुछ भी हो जाए। वह व्यक्ति असभ्य और नैतिक रूप से कठोर है।

अभिनेत्री ने कहा कि कोई भी अपने पैसों और ताकत का दुरुपयोग नहीं कर सकता। मेरे साथ सीमाएं नहीं लांघ सकता। उसने मेरी जिंदगी को खराब कर दिया है। यह उत्पीड़न था और मुझे कठोर कदम उठाना पड़ा।

क्या अलंकृता ने इस मामले की शिकायत की है तो उन्होंने बताया कि शुक्र है कि चीजें उस स्तर तक नहीं गईं क्योंकि इसमें शारीरिक रूप से वह शामिल नहीं थीं। वह कहती हैं कि उसने मुझे अजीब मैसेज भेजे थे और फोन पर बुरा व्यवहार हुआ। मैं नहीं चाहती थी कि यह मी टू के मामले तक पहुंचे। यह वह मामला नहीं है। यह दुर्व्यवहार का मामला है।

इसके साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म छोड़ने के बाद निर्माता को सबक मिलेगा। बता दें कि अलंकृता ने नेटफ्लिक्स की फिल्म लव पर स्कवॉयर फुट से डेब्यू किया था। फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें