📅 Saturday, 31 October 2026 | 03:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
मुम्बई

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने किया दावा : वफादार शिवसैनिक हमारे साथ

📅 21 August 2022, 11:33 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने किया दावा : वफादार शिवसैनिक हमारे साथ
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने किया दावा : वफादार शिवसैनिक हमारे साथ

मुंबई : एजेंसी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि ईमानदार शिवसेना कार्यकर्ता उनके साथ हैं, जबकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला बागी खेमा बिना पैसे के काम नहीं कर सकता है। उन्होंने शिवसेना के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।

ईमानदार और वफादार शिवसैनिक हमारे साथ

पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे मुंबई में शिवसेना के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के लोग राज्य में विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे विश्वासघातियों को सबक सिखा सकें। उन्होंने कहा कि शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह विधानसभा चुनाव की तारीखों को आगे बढ़ा सकें। उद्धव ठाकरे ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला बागी खेमा बिना पैसे के काम नहीं कर सकता है। शिवसेना के प्रति जो ईमानदार और वफादार हैं वह हमारे साथ बने हुए हैं।

सुप्रीम कोर्ट में चल रही है सुनवाई

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना गुटों द्वारा विधायकों की अयोग्यता और अन्य तकनीकी मामलों पर दायर की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई कर सकता है। इस मामले पर बोलते हुए शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने कहा, ' कोर्ट क्या फैसला सुनाता है इसका मुझे कोई परवाह नहीं है। मैं न्यायपालिका का सम्मान करता हूं।

जून में गिरी थी महाविकास अघाड़ी सरकार

मालूम हो कि जून में महाराष्ट्र की राजनीति में उथल पुथल मचा हुआ था। इसी दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 55 विधायकों में से 39 विधायकों ने पार्टी से बागी हो गए, जिसके कारण जून में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें