मुम्बई

सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में निधन

Paliwalwani
सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में निधन
सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में निधन

लखनऊ :

मुंबई. सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 75 साल के सुब्रत रॉय देश के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया के फाउंडर थे.

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था. उन्होंने गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बिजनेस की शुरुआत गोरखपुर से ही की थी. 1992 में सहारा ग्रुप ने राष्ट्रीय सहारा नाम का अखबार निकाला. साथ ही कंपनी ने सहारा टीवी नाम से टीवी चैनल शुरू किया था. बता दें कि सहारा ग्रुप मीडिया, रियल एस्टेट, फाइनेंस सहित कई सेक्टर में काम करती हैं.

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में मंगलवार (14 नंवबर) का मुंबई में निधन हो गया. सुब्रत रॉय का यहां के प्राइवेट अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था। सहारा ग्रुप के चेयरमैन रॉय का पार्थिव शरीर यूपी के लखनऊ में बुधवार (15 नवंबर) को लाया जाएगा। सुब्रत रॉय के निधन पर सहारा ग्रुप ने बयान जारी कर कहा कि सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा का कार्डियो अरेस्ट के बाद मंगलवार रात 10.30 बजे निधन हो गया.

वह हाइपरटेंशन और डायबिटीज जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे. उनका स्वास्थ्य लगातार खराब था, जिसकी वजह से उन्हें 12 नवंबर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सहारा इंडिया परिवार सहाराश्री के निधन पर शोकसंतप्त है.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News