मातोश्री के बाहर लगाया पोस्टर : राजतिलक की करो तैयारी, एक अकेला सब पर भारी
मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर में लिखा है, ‘राजतिलक की करो तैयारी, एक अकेला सब पर भारी’. जानकारी के मुताबिक, पोस्टर शिंदे गुट की ओर से लगाया गया है. शिंदे गुट के विभाग प्रमुख कुणाल सरमलकर ने मातोश्री के बाहर ये पोस्टर लगाया है.
कुछ दिन पहले मातोश्री के बाहर नारायण राणे का भी पोस्टर लगाया गया था. पोस्टर में उन्हें कोंकण का किंग बताया गया था. सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने इस बार पार्टी में हुए बगावत के बाद महायुति के साथ मिलकर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था.
एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने 15 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ी थई. इसमें उसे कुल 7 सीटों पर जीत हासिल हुई. शिंदे ने शुक्रवार NDA को सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन पत्र सौंपा था.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पालीवाल समाज की 14 करोड़ की बेशकीमती धर्मशाला और मंदिर को महज 15 हजार रुपये सालाना की लीज पर देने का सनसनीखेज मामला : निष्पक्ष जांच और संपत्ति वापसी की मांग
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में जीत शरद पवार की विचारधारा के प्रति समर्थन की पुष्टि : राकांपा -शरदचंद्र पवार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला : विपक्ष देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमलावर : कांग्रेस ने सरकार को घेरा