महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन मरीजों ने लगाया शतक : भारत में कोरोना वैक्सीन के 140 करोड़ से ज्यादा डोज दिए
महाराष्ट्र : देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 140 करोड़ के पार पहुंच गया. हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे तक 59 लाख से ज्यादा डोज लगाए गए. इस तरह देश में अब तक कुल 140.93 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं. इनमें 83.43 करोड़ फर्स्ट डोज और 57.50 करोड़ सेकेंड डोज लगाए गए हैं.
महाराष्ट्र में शुक्रवार को नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के 20 नए मामले मिले हैं. इसके साथ ही महाराष्ट्र 100 से ज्यादा ओमिक्रॉन मरीजों वाला देश का पहला राज्य बन गया है. अब राज्य में कुल 108 ओमिक्रॉन मरीज हो गए हैं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी आयरलैंड से लौटा 27 वर्षीय युवक और गुजरात में 13 लोग ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं. देश में नए वैरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़कर 396 हो गई है. महाराष्ट्र हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, शुक्रवार को मिले नए मरीजों में से 11 मुंबई के हैं, जबकि 6 पुणे के रहने वाले हैं. इसके अलावा 2 मरीज सतारा जिले में और 1 अहमदनगर में मिला है. राज्य में शुक्रवार को कुल 1410 कोरोना मरीज मिले हैं. जिनमें 603 मामले मुंबई के हैं. महाराष्ट्र सरकार ने दुबई से मुंबई लौटने वाले सभी लोगों को 7 दिन के लिए होम क्वारैंटाइन करने का आदेश दिया है. इसके अलावा शुक्रवार रात से राज्य में कोरोना की पाबंदियां भी लागू हो जाएंगी. इसके तहत एक जगह 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक रहेगी. भारत में कोरोना वैक्सीन के 140 करोड़ से ज्यादा डोज दिए गए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पालीवाल समाज की 14 करोड़ की बेशकीमती धर्मशाला और मंदिर को महज 15 हजार रुपये सालाना की लीज पर देने का सनसनीखेज मामला : निष्पक्ष जांच और संपत्ति वापसी की मांग
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में जीत शरद पवार की विचारधारा के प्रति समर्थन की पुष्टि : राकांपा -शरदचंद्र पवार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला : विपक्ष देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमलावर : कांग्रेस ने सरकार को घेरा