मुंबई के ताड़देव इलाके की बिल्डिंग में भीषण आग : 7 की मौत, दमकल की 21 गाड़ियां मौजूद
महाराष्ट्र : मुंबई के ताड़देव इलाके की एक 19 मंजिला इमारत में आग लगने से अफरातफरी मच गई. यह बिल्डिंग ताड़देव इलाके के भाटिया अस्पताल के सामने है. वहीं आग को बुझाने के लिए मौके पर 21 दमकल की गाड़ियां पहुंची. भीषण आग को देख जब भीड़ बढ़ने लगी तो ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस की मदद ली गई. फिलहाल इस घटना में सात लोगों के झुलसने की खबर है. सातों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि मरने वालों में से पांच लोगों की मौत नायर अस्पताल में हुई, कस्तूरबा अस्पताल में एक की मौत हुई वहीं भाटिया अस्पताल में एक की मौत हुई. मिली जानकारी के अनुसार यह आग सुबह 7 : 30 बजे के आस पास लगी है, अनुमान है कि सबसे पहले आग बिल्डिंग के 15 वें फ्लॉर पर लगी और उपर तक पहुंच गई. आग के कारण 19 वां मंदिल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. वहीं घटना के बारे में पता लगते ही दमकल की गाड़िया वहां पहुंच गई और मौके पर राहत का काम तेजी से जारी है. फिलहाल पुरी घटना पर सरकार निगाहें रख रही हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला : विपक्ष देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमलावर : कांग्रेस ने सरकार को घेरा
महाराष्ट्र एफडीए ने खुले मसाला पाउडर की बिक्री पर लगाई रोक : हानिकारक एवं अनधिकृत रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा