📅 Sunday, 01 November 2026 | 06:14 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
महाराष्ट्र

हनुमान चालीसा घमासान : किरीट सोमैया पर शिवसैनिकों ने किया हमला : भाजपा बोली हमारे कार्यकर्ता चुप नहीं रहेंगे

📅 24 April 2022, 12:17 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हनुमान चालीसा घमासान : किरीट सोमैया पर शिवसैनिकों ने किया हमला : भाजपा बोली हमारे कार्यकर्ता चुप नहीं रहेंगे
हनुमान चालीसा घमासान : किरीट सोमैया पर शिवसैनिकों ने किया हमला : भाजपा बोली हमारे कार्यकर्ता चुप नहीं रहेंगे

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में चल रहे हनुमान चालीसा विवाद में अब भारतीय जनता पार्टी की भी सीधी एंट्री हो गई है. हालांकि यह एंट्री बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हुए हमले के बाद हुई है, लेकिन अब बीजेपी इस पर राज्य सरकार को घेर रही है. शनिवार को किरीट सोमैया पर हुए जानलेवा हमले के बाद महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख ने प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव सरकार पर जमकर हमला किया.  

महाराष्ट्र सरकार पुलिस के सामने हिंसा का प्रचार कर रही : चंद्रकांत पाटिल

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि, ‘किरीट सोमैया पर हमला जानलेवा ही था. यह घटना थाना परिसर में हुई. अब महाराष्ट्र सरकार पुलिस के सामने हिंसा का प्रचार कर रही है. क्या उद्धव सरकार महाराष्ट्र में केरल या बंगाल जैसे हालात बनाना चाहती है?’ चंद्रकांत पाटिल यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि, ‘एक दिन पहले मोहित काम्बोज पर भी हमला हुआ था. यदि राज्य प्रशासन पुलिस की मदद से कानून-व्यवस्था की स्थिति को खराब करेगा, तो भाजपा उसी तरह से जवाबी कार्रवाई करेगी. हमारे कार्यकर्ता भी चुप नहीं रहेंगे.’

क्या हुआ था किरीट सोमैया के साथ

अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. इस ऐलान के बाद शनिवार सुबह से ही शिवसैनिकों ने उनका घर घेर लिया. देर शाम मुंबई पुलिस ने नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को अरेस्ट कर लिया. पुलिस दोनों को गिरफ्तार करके खार थाने ले गई. बीजेपी नेता किरीट सोमैया इन दोनों से मिलने खार थाने पहुंचे ही थे कि उनकी कार पर शिवसैनिकों ने हमला बोल दिया. उन पर जूते-चप्पल भी फेंके गए. इस हमले में उनकी कार का शीशा टूट गया और एक टुकड़ा उनके चेहरे पर भी लगा, जिससे उनके चेहरे से खून आने लगा. इस मामले में सोमैया का आरोप है कि उन पर जानलेवा हमले के बावजूद मुंबई पुलिस ने मामूली घटना की एफआईआर दर्ज की है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें