📅 Sunday, 01 November 2026 | 08:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
महाराष्ट्र

24 घंटे में 24 मरे, ठाणे के अस्पताल में मौत के बाद हड़कंप मचा

📅 14 August 2023, 12:44 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
24 घंटे में 24 मरे, ठाणे के अस्पताल में मौत के बाद हड़कंप मचा
24 घंटे में 24 मरे, ठाणे के अस्पताल में मौत के बाद हड़कंप मचा

ठाणे :

महाराष्ट्र के ठाणे के छत्रपति शिवाजी अस्प्ताल में महज 24 घंटे के भीतर 18 मरीजों की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है. अस्पताल में परिजनों और मरीजों ने हंगामा कर दिया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर मरीजों के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. इसके बाद यहां पुलिस बल को बुला लिया गया है.

छत्रपति शिवाजी अस्प्ताल में मरीजों की मौत को लेकर एनसीपी मुखिया शरद पवार ने भी ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने भी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने लिखा – इतने लोगों की मौत हो गई लेकिन प्रशासन नींद से नहीं जागा.

एक हफ्ते में 24 लोगों की मौत

ठाणे के अस्प्ताल के डीन ने 18 मरीजों की मौत की पुष्टि कर दी है. बताया जा रहा है कि सभी मरीज अलग-अलग बीमारी से पीड़ित थे. कुछ दिन पहले भी यहां एक ही रात में 6 और लोगों की मौत हो गई थी. इस प्रकार एक ही हफ्ते के भीतर इस अस्पताल में 24 मरीज काल के गाल में समा गये.

12 मरीज ICU में भर्ती थे

अस्पताल में मरीजों की मौत सुर्खियां बनी हुई हैं. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक जिन मरीजों की मौत हो गई है, उनमें 12 मरीज ICU में भर्ती थे. उनकी हालत नाजुक थी. हालांकि पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन ने अपना पल्ला झाड़ लिया है. अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि किसी भी मरीज के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है.

तीन पहले भी हुई थी छह मौत

छत्रपति शिवाजी अस्प्ताल में मौत पर परिजनों का हंगामा कुछ दिन पहले भी हुआ था. 10 अगस्त को यहां 6 मरीजों की मौत हो गई थी. काफी संख्या में लोग यहां इकट्ठा हो गये थे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की थी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें