📅 Monday, 28 September 2026 | 12:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,930.66 ▼ -965.08 (-1.31%) • निफ्टी 50: 22,827.55 ▼ -312.95 (-1.35%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,800 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
मध्य प्रदेश

आर्थिक तंगी से परेशान हो पुरे परिवार ने की आत्महत्या की कोशिश, 2 की मौत

📅 28 August 2021, 12:05 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आर्थिक तंगी से परेशान हो पुरे परिवार ने की आत्महत्या की कोशिश, 2 की मौत
आर्थिक तंगी से परेशान हो पुरे परिवार ने की आत्महत्या की कोशिश, 2 की मौत

मध्य प्रदेश. कोरोना ने अच्छे अच्छे लोगो की कमर तोड़ दी है कई परिवार भी ऐसे है जिनकी सभी स्त्रोतों से आय खत्म हो गयी और कई लोगो की जमापूंजी भी खत्म हो गई. इसी से जुड़ा एक दिल दहलाने देने वाला मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के सहारा स्टेट से सामने आया है जिसमें एक पूरे परिवार ने आत्महत्या करने की कोशिश की है इस मामले में दो की मौत हो चुकी है और दो अन्य घायलों का इलाज जारी है. बताते चलें कि  एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या की कोशि की,जिसमें से बेटी और पति की मौत हो गई.

ऐसी बातें सामने आ रही है कि इन लोगों ने बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या की. सबसे पहले पति, पत्नी ने जहर पिया और 16 साल के बेटे और 14 साल की बेटी पर ब्लेड से वार किया. बेटी और पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटे और पत्नी का इलाज चल रहा है. मृतक सिविल इंजीनियर था जो काफी दिनों से बेरोजगारी से जूझ रहा था. आर्थिक तंगी से पूरा परिवार परेशान था जिसकी वजह से यह कदम उठाया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें