📅 Friday, 23 October 2026 | 01:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,518.62 ▼ -730.77 (-1.00%) • निफ्टी 50: 22,400.95 ▼ -286.70 (-1.26%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,510 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,800 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
मध्य प्रदेश

दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर असामाजिक तत्वों का उत्पात

📅 30 January 2022, 02:06 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर असामाजिक तत्वों का उत्पात
दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर असामाजिक तत्वों का उत्पात

सागर : खबर पुरानी हो सकती है, लेकिन आज भी दिल दुखाने वाली घटना से मन बैचेन कर जाता हैं, एक ऐसा ही मामला समाने आया. दिनांक 24 जनवरी जिले के बंडा थाना क्षेत्र के गनयारी गांव में रविवा दलित दूल्हे की शाम बरात रवाना होने से पहले अनसूचित जाति का एक दलित दूल्हे घोड़े पर गांव से निकला. दलित दूल्हे की बरात जाने के बाद गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ की. इससे तनाव की स्थिति निर्मित हो गई. एसपी तरुण नायक ने मौके पर पुलिस बल भेजा जो गांव में तैनात है. इस सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ नामजद तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंडा थाना क्षेत्र के गनयारी गांव में अनुसूचित जाति वर्ग के देवेंद्र कुमार की रविवार को दलित दूल्हे की बरात जानी थी. विवाह आयोजन की जानकारी भीम आर्मी को थी. भीम आर्मी को बताया गया था कि आज तक गनयारी गांव में कोई भी अजा वर्ग का दूल्हा घोड़े से नहीं निकला है. इसकी खबर लगने पर भीम आर्मी ने देवेंद्र की बरात घोड़े पर निकालने का निर्णय लिया.

दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर गांव में उत्पात : भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष धर्मेद्र दूल्हे की बरात घोड़े से निकालने की सूचना एसपी को देते हुए कार्यकर्ताओं सहित गनयारी गांव पहुंच गए. जहां उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में देवेंद्र कुमार को घोड़े पर बिठाकर जुलूस निकाला. इसके बाद बरात रवाना हो गई. बरात जाने के बाद अज्ञात तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर उपद्रव फैलाया, इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें