📅 Monday, 26 October 2026 | 01:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,210.90 ▲ +87.07 (+0.12%) • निफ्टी 50: 22,647.30 ▲ +47.30 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,900 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

4 बच्चों की मां ने ब्वॉयफ्रेंड को घर बुलाकर ली पति की जान, फिर पुलिस को करती रही गुमराह!

📅 26 May 2025, 11:21 AM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
4 बच्चों की मां ने ब्वॉयफ्रेंड को घर बुलाकर ली पति की जान, फिर पुलिस को करती रही गुमराह!
4 बच्चों की मां ने ब्वॉयफ्रेंड को घर बुलाकर ली पति की जान, फिर पुलिस को करती रही गुमराह!

MadhyaPradesh News: मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस ने फल व्यापारी की गोली मारकर हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस हत्याकांड के साजिशकर्ता और कोई नहीं बल्कि मृतक की पत्नी शहनाज और उसका प्रेमी था। कलयुगी पत्नी ने ही अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को खत्म करने का साजिश रची थी। इसके घर में घर में सो रहे पति को गोलियों से भून डाला। इस दौरान शातिर हमलावर ने पड़ोस के मकानों की कुंडी लगा दी थी। ताकि लोग बाहर ना सके। अब पुलिस ने मामले में पत्नी शहनाज और प्रेमी अख्तर को गिरफ्तार किया है।

घर में सो रहे फल व्यापारी की हत्या

बता दें कि खंडवा में शनिवार तड़के फल व्यापारी अमीन खान गोली मारकर हत्या कर गई थी। बोरगांव बुजुर्ग गांव में अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर अमीन खान को गोली मारी थी। वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था। पटाखों जैसी आवाज सुनकर परिजन उठे तो देखा तो अमीन लहुलूहान हालत में पड़ा था। इसके बाद परिवार वाले तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात को अंजान देने से पहले हमलावर ने पड़ोसियों के घरों के दरवाजों की कुंडी लगा कर थी।

पुलिस की कड़ी पूछताछ में पत्नी ने उगल दी सच्चाई

बोरगांव में हुई फल व्यापारी की हत्या के सनसनी फैल गई। वारदात के तुरंत बाद से पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने आमीन की पत्नी और शहनाज से भी सख्त पूछताछ की थी। इस दौरान वह पुलिस को गुमराह करती रही। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ लगे। इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। अब पंधाना पुलिस ने हत्याकांड की साजिशकर्ता पत्नी शहनाज और आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया है।

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

हत्याकांड का खुलासा करते हुए लेकर एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि आरोपी अख्तर का मृतक अमीन की पत्नी शहनाज से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अख्तर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि करीब 5 महीने पहले वह शहनाज को अपने साथ लेकर महाराष्ट्र चला गया था। लेकिन कुछ दिन बाद शहनाज वापस अपने पति अमीन के पास बोरगांव आ गई थी। इस दौरान भी शहनाज अख्तर से फोन व इंस्टाग्राम पर बात करती थी।

प्रेमी अख्तर ने मारी थी पति अमीन को गोली

इस दौरान शहनाज ने प्रेमी के साथ मिलकर पति अमीन को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची और 23-24 मई की दरमियानी रात अख्तर बोरगांव पहुंच गया। जहां अख्तर ने शहनाज के घर का दरवाजा खटखटाया तो शहनाज ने दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद अख्तर ने घर में घुसकर अमीन के सर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

प्रेमी के लिए चार बच्चों की मां ने किया कांड

बता दे, कि मृतक अमीन खान और पत्नी शहनाज के चार बच्चे हैं। पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई पिस्तौल और एक बाइक जब्त कर महाराष्ट्र निवासी प्रेमी अख्तर और पत्नी शहनाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें