📅 Wednesday, 07 October 2026 | 09:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,760 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,200 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

गर्लफ्रेंड की जूते से पिटाई करने वाले युवक के घर चला बुलडोजर

📅 25 December 2022, 08:45 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गर्लफ्रेंड की जूते से पिटाई करने वाले युवक के घर चला बुलडोजर
गर्लफ्रेंड की जूते से पिटाई करने वाले युवक के घर चला बुलडोजर

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में युवती के साथ बर्बरता का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी है. इसी बीच पुलिस ने मऊगंज क्षेत्र  में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी (Criminal Pankaj Tripathi) को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया है. पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया है.

रीवा में गर्लफ्रेंड के साथ बर्बरता करने वाले बेअपराधी पंकज त्रिपाठी को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस घटना के बाद थाना प्रभारी को भी सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर नेस्तनाबूद कर दिया गया. हालांकि, रीवा पुलिस ने आरोपी पंकज त्रिपाठी पर अपहरण, मारपीट सहित अन्य धाराओं पर केस दर्ज कर लिया है.फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, ये वीडियो तब बनाया गया, जब युवक और युवती आपस में बात कर रहे थे. इसी बीच युवती शादी की बात कर रही थी. उस शख्स ने वीडियो बना रहे दूसरे शख्स से कहा कि 2 मिनट के लिए वीडियो बनाना बंद कर दो. फिर उसने वह बोरी नीचे रख दी, जो वह ले जा रहा था और युवती को थप्पड़ जड़े और उसका सिर नीचे जमीन पर पटक दिया. वहीं, जमीन पर गिरते ही युवती की चीख निकल गई, जिसके बाद युवक ने उसके चेहरे पर लात मारी. इसके बाद पीटने वाला युवक खुद पीछे हट गया, जबकि युवती अपने पैरों पर खड़ी हो सकी.प्रेमिका की पिटाई का यह वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.

महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं : CM शिवराज

रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया। ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जायेगा। pic.twitter.com/Z4gHr2lWsk

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 25, 2022

क्या था मामला?

रीवा जिले में एक लड़की को उसके प्रेमी ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी. बताया जा रहा है कि लड़की युवक को कथित तौर पर शादी करने के लिए कह रही थी. इसी बात पर उसका प्रेमी भड़क गया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वहीं, अब यह मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जहां युवती की उम्र 19 साल बताई जा रही है. इस प्रेमी की बर्बरता देखकर हर किसी का दिल दहल गया. वायरल वीडियो में प्रेमी-प्रेमिका गांव की सुनसान सड़क पर थे.

थप्पड़ मारकर युवती को नीचे पटका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये वीडियो तब बनाया गया, जब युवक और युवती आपस में बात कर रहे थे. इसी बीच युवती शादी की बात कर रही थी. उस शख्स ने वीडियो बना रहे दूसरे शख्स से कहा कि 2 मिनट के लिए वीडियो बनाना बंद कर दो. फिर उसने वह बोरी नीचे रख दी, जो वह ले जा रहा था और युवती को थप्पड़ जड़े और उसका सिर नीचे जमीन पर पटक दिया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें