राजसमन्द
श्री चारभुजानाथ जी के नवनिर्मित मंदिर नांदुड़ा में 22 સે 24 तक दिव्य भक्त चरित्र-नानी बाई का मायरा एवं भव्य कलश, ध्वजा दण्ड, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन
sunil paliwal-Anil Bagora
आज रो दिन धन्य बन्यो, मंदिर में उजास छायो,
चारभुजा नाथ री प्रतिष्ठा संग, नानी बाई रो मायरो सजायो।“
नांदुड़ा.
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी नांदुडा के समासजेवी श्री भेरूलाल पिता मांगीलाल जी सिलोरा (ग्राम.नांदूड़ा) ने पालीवाल वाणी को बताया है कि समस्त ग्रामवासी नांदुड़ा द्वारा आयोजित धार्मिक भक्ति भाव से श्री चारभुजा नाथ जी परम् पवित्र के नव निर्मित मंदिर के उपलक्ष में आयोजित दिनांक 22 से 24 अप्रैल 2026 तक दिव्य भक्त चरित्र-नानी बाई का मायरा एवं भव्य कलश, ध्वजा दण्ड, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन ग्राम. नांदुड़ा जिला राजसमंद, राजस्थान पर आयोजित किया जा रहा हैं. जिसमें समस्त समाजजन एवं ग्रामवासी सादर आमंत्रित हैं.
● संत गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें : “आप सभी धर्मप्रेमी भक्तजनों को सादर आमंत्रण है कि इस पावन यज्ञ एवं धार्मिक कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर अपने जीवन को पुण्य और भक्ति से धन्य बनाएं. आपके पावन आगमन से यह धार्मिक अनुष्ठान और भी सफल एवं मंगलमय बनेगा. आइए, हम सब मिलकर प्रभु की कृपा और संत गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें.“
● दिव्य भक्त चरित्र-नानी बाई का मायरा : महाराज श्री के कृपा पात्र शिष्य : संत श्री दिव्यांशु जी महाराज/ संत श्री जगदीश जी महाराज के मुखारविंद से यज्ञाचार्य : वेदाचार्य पं. रोशन जी शास्त्री, नांदुड़ा पं. लोकेश जी, पं. जमनालाल जी के वैदिक विद्वानो के तत्वाधान में समस्त आयोजन होंगे.
● भक्ति भाव से प्रस्तृति : इस उपलक्ष्य पर गायक कलाकार प्रेम शंकर जाट, गायक कलाकार पुष्पेन्द्र जसाना, गायक कलाकार राजु वैष्णव खटामला, गायक कलाकार, सतु पुरोहित लसानी, मंच संचालक परम गौ भक्त डालचन्द जी कुमावत भक्ति भाव से प्रस्तृति देकर धार्मिक आयोजन में अपनी महक बिखरेगे. जो देखने लायक होगा.
।। श्री गुरुभ्यो नमः ।।
संत सानिध्य कृपा आशीर्वाद
संत सरल मन के धनी, ना माया ना मान ।
सब पर करुणा बरसावें, जैसे सावन धान ।।
● कथा समय : दिनांक 22 एवं 23 अप्रैल 2026, दोप. 3.00 से 6.00 बजे तक होगा, दिनांक 24 अप्रैल 2026 को प्रात : 9.00 से 12.00 बजे तक
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
वेदां री धुन गूंजसी, यज्ञ रो पावन थान ।
न्यौतो मान पधारजो, बढ़सी सब से मान ।।
चार भुजा में शंख चक्र, गदा पदम सुहाय।
भक्तों के दुख हरन को, प्रभु दौड़े चले आय।।
अखण्ड कोटि ब्रह्माण्ड नायक श्री चारभुजानाथ जी का भव्य कलश. ध्वजा दण्ड, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मंगल कार्यक्रम, भव्य कलश शोभा यात्रा, दिनांक 22 अप्रैल 2026 बुधवार, वैशाख शुक्ला षष्ठी (प्रातः 8.00 बजे से) मंगला चरण, हेमाद्री संकल्प, दशविधि स्नान, कलश पूजन, देवता स्थापन, पंचाग पूजन, कलश ध्वजा दण्ड का अन्नाधिवास व हवन यज्ञ प्रारंभ. एक शाम श्री चारभुजानाथ जी के नाम दिनांक 22 भजन, अप्रैल 2026 बुधवार संध्या सायं 8ः00 बजे से.दिनांक. 22 अप्रैल 2026 बुधवार, वैशाख शुक्ला षष्ठी (प्रातः 8 बजे से)
कार्यक्रम :
- 22.4.2026 : सुबह कलश यात्रा हवन प्रारंभ एवम दोपहर में 3.00 से 6.00 तक भक्त चरित्र नानी बाई का मायरा एवम शाम 8.00 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक प्रेमशंकर जाट की भजन संध्या
- 23.4.2026 : सुबह से हवन आहुति, रात्री 9.00 बजे नगर भ्रमण बिंदौली
- 24.4.2026 : सुबह 8.00 बजे कलश स्थापना एवम
नोट : धार्मिक आयोजन के दौरान भोजन प्रसादी प्रतिदिन होगी.
● आयोजन के संबंध में संपर्क सूत्र : 9462242777
● संपर्क सूत्र : 7568885637, 9799480796, 8279236882,6377099836, 9724126618, 8839541493
जय चारभुजानाथ री सा...
समस्त ग्रामवासी नांदुड़ा
आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करता हैं...









