📅 Saturday, 05 September 2026 | 04:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 26°C (बारिश)
जयपुर

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भव्य रैली : 99 वर्ष के रामेश्वर जी सेवार्थी का सम्मान

📅 21 April 2026, 03:02 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भव्य रैली : 99 वर्ष के रामेश्वर जी सेवार्थी का सम्मान
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भव्य रैली : 99 वर्ष के रामेश्वर जी सेवार्थी का सम्मान

जयपुर. भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष श्री महता रामजी काला के नेतृत्व में चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक निकाली गई भव्य रैली का स्वागत टीम वर्क राजस्थान चेप्टर हेड लाइक हसन के नेतृत्व में जौहरी बाज़ार में किया गया.

वर्क राजस्थान प्रवक्ता सैयद असगर अली ने बताया कि रैली में शामिल सभी लोगों को नमकीन पाउच बांटे गए तथा रैली के मुख्य सूत्रधारों का जयपुर हैड ज़िया उर रहमान तथा वर्क राजस्थान हेड लाइक हसन एवं वर्क एक्जिक्यूटिव लुबेना फिरदौस तथा डॉक्टर मलिका द्वारा वर्क अपर्णा पहनाकर स्वागत किया गया. 

रैली बड़ी चौपड़ पर पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई. जिसे मंचासीन बुद्धिजीवीयों ने संबोधित किया. वर्क की और से सैयद असगर अली को मंच पर आमंत्रित किया गया तथा पंचशील पट्टिका पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर अभिनंदन किया गया. सभा में उद्बोधन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जारी थे, जिसने सभी आगंतुकों का मन मोह लिया तथा सभा में जोश भर दिया.

पूरे कार्यक्रम में वर्क की और जल सेवा दी गई. जिसको वर्कर्स डॉक्टर मसूद इकबाल, डॉक्टर तस्लीम, ईशान साहब, सलमान समीर, हेमा सोलंकी, यूसुफ खान, जोंटी भाई, हनीफ खान, रज़ा जयपुरी द्वारा सभी आगंतुकों तक पहुंच कर गर्मी में राहत का काम किया. अंत में वर्क टीम की और से आयोजकों तथा मंचासीन बुद्धिजीवीयों का विशेष रूप से 99 वर्ष के रामेश्वर जी सेवार्थी का सम्मान भी किया गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें