पंचायत निर्वाचन-2022 : नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन जिला और जनपद सदस्य के लिए 266 उम्मीदवारो ने नामांकन दाखिल किए
📅 07 June 2022, 11:05 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इंदौर : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि थी। आज इंदौर जिले में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 58 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इसी तरह जनपद पंचायत सदस्य के लिए 208 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किए गए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मुनीष सिंह सिकरवार ने बताया कि इंदौर जिले में इसे मिलाकर जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 78 तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिए कुल 380 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। श्री सिन्हा ने बताया कि पंच और सरपंच पदों के लिए दाखिल किए गए नाम निर्देशन पत्रों की जानकारी संकलित करने का कार्य जारी है। देर रात तक संपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा में पधारने हेतु आग्रह: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से श्री मनीष शर्मा की आत्मीय भेंट
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजातशत्रु बागोरा का आकस्मिक निधन : अंतिम यात्रा कल