नगर निगम इंदौर राष्ट्रीय लोक अदालत में संपत्तिकर और जलकर के सरचार्ज में देगा 100 प्रतिशत छूट
इंदौर :
नगर निगम इंदौर द्वारा 9 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत राज्य शासन निर्देशानुसार सभी जोनल कार्यालय, निगम मुख्यालय पर संपत्तिकर अधिभार (सरचार्ज) और जल कर अधिभार (सरचार्ज में शत प्रतिशत तक छूट देगा. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पालीवाल वाणी को बताया कि 9 सितंबर 2023 शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्न शर्ताें पर छूट दी जाएगी.
राष्ट्रीय लोक अदालत में छूट उपरांत राशि का दो किश्तों में जमा करवाई जा सकेगी. इसमें से कम से कम 50 प्रतिशत राशि लोक अदालत के दिन जमा करवाना अनिवार्य होगा. महापौर और निगमायुक्त ने संपत्ति कर दाताओं और जलकर दाताओं से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर संपत्ति कर व जलकर जमा कराएं और अधिभार में छूट का लाभ लें.
निगमायुक्त ने निगम के सभी जोनल कार्यालय, निगम मुख्यालय पर आने वाले करदाताओं की सुविधा के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था करने के साथ ही शहर में संपत्तिकर व जलकर में दी जा रही छूट के संबंध में विभिन्न माध्यमों से प्रचार करने के निर्देश दिए.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा आयोजित सुगंध दशमी पर मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित
राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र : इंदौर में 'छात्रों की गूंज' में उठा शिक्षक भर्ती का मुद्दा अब राष्ट्रीय स्तर पर गूँजा