हरसोला-दतोदा की पहाड़ी पर तेंदुआ फंसा, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
महू. हरसोला-दतोदा क्षेत्र की पहाड़ी पर रविवार सुबह एक तेंदुआ झाड़ियों और बाउंड्री की तार फेंसिंग में फंसा गया।
इस बात की जानकारी सुबह दुग्ध लेने जा रहे ग्रामीण सुभाष सुले पाटीदार को फंसा हुआ तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत वन विभाग परिक्षेत्र महू को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम लगभग 15 मिनट में मौके पर पहुंच गई।
वन विभाग द्वारा तत्काल इंदौर से रालामंडल रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक अभियान चलाया और कुछ ही समय में तेंदुए को सुरक्षित रूप से पिंजरे में बंद कर लिया।
रेस्क्यू टीम के प्रमुख युवान कटारा ने बताया कि यह इलाका जंगल से लगा हुआ है, जहां सूअर, नीलगाय जैसे वन्य जीव होने से संभवतः शिकार की तलाश में तेंदुआ इस क्षेत्र में आया और तार फेंसिंग में फंस गया। तेंदुए की उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष बताई गई है।
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से महू एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए देखे जाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी जंगली जीव की सूचना तुरंत विभाग को दें।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज